Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक ASI ने महिला कैदी से अजीबोगरीब मांग की, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है.
Trending Photos
Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक ASI ने फिर से वर्दी को शर्मसार किया है. ASI ने जेल में बंद महिला कैदी से उसकी बेटी को उसके पास भेजने की मांग की. ये घटना अकोला जिले की है. कथित तौर पर “सेक्सुअल फेवर” मांगने के बाद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. वर्दी को शर्मसार करने वाली इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
ASI ने की मांग
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजेश जाधव ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महिला को पैसे का लालच देने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया. उन्होंने महिला से मांग की कि वह अपनी बेटी को सेक्सुअल फेवर के लिए उसके पास भेजे. ASI ने महिला कैदी से ये यहां तक कह दिया कि तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी बेटी भी सुंदर होगी. उसे मेरे पास भेजो और मैं तुम्हें 10 हजार रुपए दूंगा. महिला को कथित तौर पर 80 लाख के फाइनेंशियल फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया है.
ASI को किया गया सस्पेंड
घटना के बाद, महिला शिकायत लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों के पास गई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सीनियर पुलिस अधिकारी आरोपी पुलिस वाले से भिड़ते और उसे डांटते हुए देखे जा रहे थे. जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने तत्काल प्रभाव से ASI को सस्पेंड कर दिया. आरोपी के खिलाफ महिला की इज्जत खराब करने और दूसरे कानूनी नियमों के तहत भी केस दर्ज किया गया.
पहले भी मिली थी शिकायतें
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. आशा मिर्गी के मुताबिक जाधव के खिलाफ पहले भी शिकायतें सामने आई थीं. उन्होंने कहा कि लगभग एक दशक पहले पारिवारिक झगड़ों और महिलाओं के प्रति कथित गलत व्यवहार से जुड़ी खबरें आई थीं. यह बहुत चिंता की बात है कि जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वे शिकारी बन जाते हैं. ऐसे बर्ताव को रोकने के लिए समय पर कार्रवाई जरूरी है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.