Feedback
तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने निजी स्कैनिंग सेंटर के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दे दिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की जिले के एक बालिका विद्यालय में इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की छात्रा है.
सोमवार को वह अपनी परीक्षा देकर लौटी थी. इसके बाद उसे तेज पेट दर्द की शिकायत हुई. उसकी मां उसे नागरकुरनूल कस्बे के एक अस्पताल लेकर गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद स्कैन कराने की सलाह दी.
नाबालिग छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया
इसके बाद लड़की और उसकी मां पास के एक निजी स्कैनिंग सेंटर पहुंचे. बताया गया है कि वहां इंतजार के दौरान लड़की वॉशरूम गई. इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि लड़की और उसकी मां ने नवजात बच्चे को वॉशरूम के अंदर डस्टबिन में रख दिया. स्कैनिंग सेंटर के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नाबालिग और नवजात को तुरंत नागरकुरनूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू