तो साथ आएंगे चाचा- भतीजा? मर्जर पर बोले महाराष्ट्र NCP चीफ सुनील तटकरे, NDA पर क्यों साधी चुप्पी? – Zee News

Ajit Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं रहता, अब अजीत पवार गुट और शरद पवार गुट के गठबंधन की बात चल रही है. जिसपर महाराष्ट्र NCP चीफ ने खुलकर बात की है.
Trending Photos
Sharad Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तकरार छिड़ी रहती है. नगर निकाय के चुनाव में हुए गठबंधन इस समय चर्चाओं में है, इसी महाराष्ट्र NCP चीफ सुनील तटकरे ने कहा है कि अजीत पवार गुट  NCP-SP के साथ मर्जर का विरोध नहीं करता है लेकिन ऐसा कोई भी फैसला पार्टी लीडरशिप मिलकर लेगी. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं. 

फैसले पर हैं अडिग
उन्होंने दो गुटों के बीच मर्जर और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल होने के बाद अजीत पवार की NCP के स्ट्रेटेजिक बदलाव पर लंबी बात की. बातचीत में कहा कि हम NDA के साथ रहने के अपने फैसले पर अडिग हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या सीनियर लीडर शरद पवार को NDA में शामिल होना चाहिए? तो उन्होंने कहा कि मैं इतना बड़ा लीडर नहीं हूं कि शरद पवार को ऐसे मामलों में सलाह दे सकूं मैं अपनी लिमिटेशन जानता हूं.

यह लोकल भावना है
अजित पवार के हाल ही में मर्जर के बारे में किए गए कमेंट्स पर बात करते हुए, तटकरे ने साफ किया कि अभी यह भावना लोकल है. जबकि NCP के दो ग्रुप पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन स्टेट NCP प्रेसिडेंट के तौर पर उनके डेस्क तक अभी तक फॉर्मल मर्जर की बात नहीं पहुंची है. NCP प्रेसिडेंट के तौर पर अजित पवार के पास यह बात कहने का अधिकार है, लेकिन अभी यह कुछ खास इलाकों तक ही सीमित है.

Add Zee News as a Preferred Source

कभी-कभी फिसल जाते हैं
इसके अलावा शिवसेना लीडर संजय शिरसाट पर निशाना साधते हुए कहा कि शिरसाट आमतौर पर बात में सही होते हैं, लेकिन कभी-कभी वह फिसल जाते हैं. उनके बयान में जरूरी अधिकार नहीं है. शिरसाट ने कहा था कि शरद पवार NDA में शामिल हो सकते हैं.  (IANS)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News