—विज्ञापन—
Best Crime Drama Series Breaking Bad: कुछ फिल्में इतनी बेहतरीन होती हैं, जिनको बार बार देखने से भी मन नहीं भरता. यह क्राइम-ड्रामा सीरीज भी कुछ ऐसी ही है, जिसकी कहानी आपके दिमाग के सारे पुर्जे खोल देगा. इस फिल्म को 9.5 IMDb रेटिंग मिली है. यह आप Netflix देख सकते हैं.
कुछ बेहतरीन फिल्मों की कहानी आपके दिमाग से निकलने का नाम नहीं लेती. ऐसी ही इस सीरीज की कहानी भी है, जिसको एक बार देख लिया तो जिंदगी भर इसकी कहानी याद रहेगी. यह अमेरिकन क्राइम-थ्रिलर सीरीज की कहानी में मिलने वाले ट्विस्ट आपके होश उड़ा सकती है. (Credit- Printerest)
इस अमेरिकन क्राइम-थ्रिलर सीरीज का नाम है Breaking Bad. यह 2008 से 2013 तक चली. इसमें मुख्य किरदार वॉल्टर व्हाइट है, जो एक हाईस्कूल केमिस्ट्री टीचर है. उसे कैंसर हो जाता है. परिवार की आर्थिक मदद के लिए वह अपने पुराने स्टूडेंट जेसी पिंकमैन के साथ मिलकर मेथ (एक खतरनाक नशीली दवा) बनाने लगता है. (Credit- Printerest)
इस दौरान पर एक साधारण टीचर से खतरनाक अपराधी बन जाता है. सीरीज की कहानी बहुत गहरी और रोमांचक है. हर एपिसोड में ट्विस्ट आते हैं. वॉल्टर का किरदार ब्रायन क्रैंस्टन ने इतनी अच्छी तरह निभाया है कि दर्शक उसे नफरत भी करते हैं और प्यार भी. (Credit- Printerest)
जेसी का रोल आरोन पॉल ने किया है, जो बहुत भावुक और सच्चा लगता है. कहानी दिखाती है कि इंसान कितना बदल सकता है. पैसे और ताकत की चाहत कैसे सब कुछ बर्बाद कर देती है. इसकी कहानी के बीच आने वाले ट्विस्ट आपके होश उड़ा सकते हैं. (Credit- Printerest)
IMDb पर Breaking Bad को 9.5/10 की रेटिंग मिली है. लाखों लोगों ने इसे देखा और बहुत ऊंचा स्कोर दिया. कई एपिसोड को 10/10 मिला है, जैसे "Ozymandias" और "Felina". यह दुनिया की सबसे अच्छी सीरीज में से एक मानी जाती है.(Credit- Printerest)
सीरीज का लेखन, एक्टिंग, डायरेक्शन और म्यूजिक सब बेहद शानदार हैं. आज भी Netflix पर यह सीरीज टॉप पर ट्रेंड करती है. इसकी कहानी आपके जीवन को नए तरीके से देखने का नजरिया देखती है. इस पूरी सीरीज में आप एक भी एपिसोड में बोर महसूस नहीं करेंगे. (Credit- Printerest)
Netflix पर Breaking Bad हमेशा लोकप्रिय रहती है. भारत में भी बहुत लोग इसे देखते हैं. नई पीढ़ी इसे पहली बार देखती है और फिर दोबारा देखना चाहती है. कहानी इतनी लत लगाने वाली है कि एक बार शुरू करने के बाद रोकना मुश्किल हो जाता है. कई बार यह टॉप 10 में आ जाती है.(Credit- Printerest)
अगर आप अच्छी क्राइम स्टोरी पसंद करते हैं, तो Breaking Bad जरूर देखें. यह सिर्फ अपराध की कहानी नहीं, बल्कि परिवार, नैतिकता और इंसानी स्वभाव की गहरी पड़ताल है. इसमें कुल 5 सीजन हैं, जिसमें 62 एपिसोड मिलेंगे. हर एपिसोड 45-50 मिनट का है. कई जगहों पर थोड़ा हिंसक और मजबूत भाषा है, इसलिए यह सीरीज 16+ उम्र वालों के लिए है. (Credit- Printerest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in