—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 3 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अमेरिका एक और युद्ध रुकवाने में कामयाब हो सकता है, क्योंकि अमेरिका की मौजूदगी में रूस और यूक्रेन के बीच 4-5 फरवरी को अबूधाबी में शांति वार्ता होगी. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के बालासौर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन भी करेंगी.
इधर आज फिर देशभर में गिग वर्कर्स हड़ताल पर रहेंगे. ऑनलाइन डिलीवरी एप्स और प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने अपनी समस्याओं को लेकर आज काम बंद करने का ऐलान किया है. उधर आज महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में मेयर का चुनाव होगा. 95 पार्षदों वाली महानगरपालिका में BJP के 78 नगरसेवक चुनकर आए हैं. राष्ट्रपति हाउस का अमृत उद्यान भी आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा और लोग 31 मार्च तक इसमें घूमने आ सकते हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई एयरपोर्ट पर दो पैसेंजर विमानों के बीच टक्कर हो गई. एयर इंडिया AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने वाला विमान रनवे पर खड़ा था, जबकि इंडिगो 6E 791 हैदराबाद से मुंबई वाला विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी (taxiing) कर रहा था: सूत्र
A ground collision occurred at Mumbai airport involving two aircraft carrying passengers. Air India AI 2732 Mumbai to Coimbatore was stationary on the runway while IndiGo 6E 791 Hyderabad to Mumbai was taxiing after landing: Sources
— ANI (@ANI) February 3, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी वही बात बार-बार दोहराते रहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, लेकिन हम तो उनसे बोलने के लिए कह रहे हैं… मैं कहना चाहता हूं कि कोई भी नियमों से ऊपर नहीं है… लोकसभा और राज्यसभा में आचरण के नियम हमने नहीं बनाए हैं, बल्कि राहुल गांधी के दादा-दादी के समय में बने थे… वह कभी नियमों का पालन नहीं करते और फिर संसद के बाहर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता.’
इस सेशन के लिए लोकसभा से 8 सांसदों के सस्पेंशन पर उन्होंने कहा, ‘क्या कानून नाम की कोई चीज़ है या नहीं? अगर वे कानून का सम्मान नहीं करते और खुद को संसद से ऊपर समझते हैं, तो कोई देश ऐसे काम नहीं कर सकता… स्पीकर पर कागज फेंकना, टेबल पर खड़े होकर नाचना, यह लोकतंत्र का मंदिर है.’
#watch | Delhi | Union Minister Kiren Rijiju says, "Rahul Gandhi keeps repeating the same thing, that he is not allowed to speak, but we are asking him to speak… I want to say that no one is above the rules…The rules of conduct in the Lok Sabha and Rajya Sabha were not framed… pic.twitter.com/VaDHIkEEsE

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने होली और दिवाली में मुफ्त सिलेंडर देने के लिए 242 करोड़ का फंड कैबिनेट में पास किया है.
इसके अलावा, राशन कार्ड होल्डर्स को सिलिंडर का पैसा यानि 853 रुपये DBT किया जाएगा. पाइपलाइन इस्तेमाल करने वालों को भी 853 रुपये DBT किए जाएंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: भारत-अमेरिका संबंधों पर, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत अरुण के. सिंह ने कहा, ‘दोनों तरफ से रिश्ते को स्थिर बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई, जो दिखाता है कि दोनों इस रिश्ते को अहमियत देते हैं… चूंकि साझेदारी को गहरा करना भारत के हित में है, इसलिए अमेरिका अभी भी दुनिया भर में एक प्रमुख अर्थव्यवस्था, उपभोक्ता अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी पार्टनर बना हुआ है. रक्षा साझेदारी और ऊर्जा साझेदारी के लिए रूस बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन नागरिक अर्थव्यवस्था में रूस के पास वो ताकत नहीं है जो यूरोप और अमेरिका के पास है… इसलिए आपको इस पर ध्यान देना चाहिए और इसमें और मेहनत करनी चाहिए.’
#watch | Delhi: On the India-US relations, Former Indian Ambassador to the US, Arun K. Singh, says, "…There was a very determined effort by both sides to keep the relationship stabilised, which shows that both value the relationship… Since deepening the partnership is in… pic.twitter.com/sv32YDhwoe

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम बातचीत करने वाली टीम के साथ डिटेलिंग के आखिरी स्टेज में हैं. भारत-अमेरिका FTA का एक जॉइंट स्टेटमेंट इस हफ्ते जारी होने की संभावना है: भारत सरकार के सूत्र
We are under final stages of detailing with the negotiating team. A joint statement of India-US FTA is likely to be issued this week: Government of India Sources pic.twitter.com/uzxK02WxT0
— ANI (@ANI) February 3, 2026
We are under final stages of detailing with the negotiating team. A joint statement of India-US FTA is likely to be issued this week: Government of India Sources pic.twitter.com/uzxK02WxT0
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DGCA ने एयर इंडिया के बोइंग B787-8 एयरक्राफ्ट VT-ANX में फ्यूल कट ऑफ स्विच में कथित खराबी पर जवाब जारी किया है.
जवाब में कहा गया है, ‘दोनों बाएं और दाएं स्विच की जांच की गई और वे संतोषजनक पाए गए, लॉकिंग दांत/पॉउल पूरी तरह से बैठा हुआ था और RUN से CUTOFF पर फिसल नहीं रहा था. जब बेस प्लेट के समानांतर पूरी ताकत लगाई गई, तो स्विच सुरक्षित रहा. हालांकि, गलत दिशा में बाहरी बल लगाने से स्विच आसानी से RUN से CUTOFF पर चला गया, क्योंकि एंगुलर बेस प्लेट उंगली या अंगूठे से गलत तरीके से दबाने पर फिसलने देती है.’
DGCA releases rejoinder on purported malfunction of Fuel Cut OFF Switch on Air India Boeing B787-8 aircraft VT-ANX"Both left and right switches were checked and found satisfactory, with the locking tooth/pawl fully seated and not slipping from RUN to CUTOFF. When full force was… https://t.co/AeNgrO1hnF pic.twitter.com/G5T00GsBuP

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और वर्तमान विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी. जमानत के लिए बेल बॉन्ड निचली अदालत तय करेगी.
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कवासी लखमा अंतरिम जमानत के दौरान छत्तीसगढ़ मे नहीं रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश से आए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलेन करेंगे. बता दें कि प्रदेश भर से 1 लाख बूथ कार्यकर्ता शामिल होंगे.
लोकसभा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों ने ट्रेड डील और सदन में राहुल गांधी को न बोलने देने के विरोध में नारेबाजी की.
लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर फिर से हंगामा हो रहा है. राहुल गांधी ने संबोधन शुरू करते ही फिर चीन का मुद्दा उठाया, जिसका BJP सांसदों ने विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया. बीते दिन राहुल गांधी किताब का जिक्र कर रहे थे और आज उन्होंने एक आर्टिकल का जिक्र करते हुए चीन का मुद्दा उठाया.
महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है. छत्रपति संभाजीनगर से उड़ान भरने से ठीक पहले खराबी का पता चला. जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए मुंडे लातूर दौरे पर रवाना होने वाली थी, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा. अब पंकजा दूसरे हेलीकॉप्टर से मीटिंग में शामिल होंगी.
लोकसभा स्पीकर से कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की मुलाकात हुई है. सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने को लेकर लोकसभा स्पीकर ने पहल की और सहमति बनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की. लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने स्पीकर से मुलाकात की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी स्पीकर से चर्चा की.
बैठक में सदन में जारी गतिरोध खत्म करने पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों से सदन की कार्यवाही को सुचारु और व्यवस्थित तरीके से चलाने की अपील की गई. संसद में हालिया हंगामे और टकराव के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है. सरकार और विपक्ष के बीच संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश स्पीकर की ओर से हो रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका पर सुनवाई 10 फरवरी के लिए स्थगित कर दी है, जिसमें कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक सलाहकार कंपनी आई-पीएसी के परिसर में तलाशी अभियान के दौरान कथित बाधा और हस्तक्षेप के खिलाफ अपील की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को ईडी की याचिका पर जवाब मांगने के लिए नोटिस जारी किया था. न्यायालय ने आई-पीएसी में जांच के लिए प्रवेश करने वाले ईडी अधिकारियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी थी.
बजट सत्र के तहत लोकसभा में आज की कार्यवाही शुरू हो गई है और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जोरदार हंगामा भी हो रहा है. पक्ष और विपक्ष के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 3 दिन चर्चा होनी है और आज चर्चा का दूसरा दिन है. बीते दिन राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा हुआ था.
पश्चिम बंगाल में कोयला खनन घोटाले की जांच के लिए ED ने आज 12 ठिकानों पर छापेमारी की. इसी मामले में झारखंड में भी छापेमारी हुई थी, जहां कोयला माफियाओं के सिंडिकेट और वित्तीय लेन-देन के सुराग मिले थे. ED की जांच अवैध तरीके से खनन किए गए कोयले की चोरी, परिवहन और उसके जरिए कमाए गए काले धन को सफेद करने के नेटवर्क पर केंद्रित है.
NDA के संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है और बैठक में अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी बैठक के लिए पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत किया गया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के सभी सांसद उपस्थित हैं.
ग्रेटर नोएडा मे थार सवार ने घर के बाहर खड़ी हुई गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. टक्कर लगने के बाद गाड़ी और उसके पास खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई. वहीं यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस थार और उसके सवार की तलाश में जुटी है. मामला बीटा 2 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अल्फा-1 सेक्टर का है.
कांग्रेस के लोकसभा सांसद आज सुबह 10:30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में बैठक करेंगे. वहीं आज NDA के संसदीय दल की बैठक भी होगी.
बीती रात मुंबई के ठाणे में शास्त्री नगर इलाके में मिलन हिल नामक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया, वहीं हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने 5 पीएचडी स्कॉलर को 2 सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है, जिनमें जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) के 4 पदाधिकारी भी शामिल हैं. पांचों लोगों पर 21 नवंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में तोड़-फोड़ करने का आरोपी लगा, जो साबित भी हुआा. आदेश के अनुसार, किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पूरे कैंपस में प्रतिबंधित कर दिया गया है. 20,000-20000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
रूस और यूक्रेन की जंग को 4 साल हो गए हैं और अब इस जंग के खत्म होने के संकेत मिले हैं. क्योंकि 4 और 5 फरवरी को अबूधाबी में रूस और यूक्रेन की शांति वार्ता होने जा रही है, जो अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में होगी. इससे पहले अगस्त 2025 में दोनों के बीच शांति वार्ता हुई थी, जो फेल हो गई थी, हालांकि वह शांति वार्ता अमेरिका के साथ एक-एक करके हुई थी, लेकिन दोनों देश शर्तें मानने को राजी नहीं हुए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in