दिल्ली के ‘लापता शहर’ बनने की कहानी… हर रोज कहां जा रहे 27 लोग? पुलिस की आंखों में कैसे धूल झोंक रही गैंग – News24 Hindi

—विज्ञापन—
दिल्ली में आजकल हर तरफ लापता और किडनैपिंग का शोर है. सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह के वीडियो और ऑडियो मैसेज शेयर किए जा रहे हैं जिससे हर तरफ एक माहौल सा बन गया कि दिल्ली में कोई गैंग सक्रिय हो गया है जो बच्चों और लड़कियों को उठा कर ले जा रहा है और इसके लिए हवाला दिया रहा है दिल्ली पुलिस के आंकड़ों का.
दरअसल साल 2026 के पहले पखवाड़े के कुछ आंकड़े सामने आए जिसने इस किडनैपिंग गैंग वाली थ्योरी को हवा दे दी. इन आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में यानि 15 जनवरी 2026 तक 807 लोग लापता हो गए. जिसमें महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, छोटे बच्चे सब शामिल हैं. लेकिन इसी बीच एक सवाल और खड़ा हुआ कि ये कोई पहला साल नहीं है जब दिल्ली में इस तरह से लोग लापता हुए हों.
बल्कि हर साल हजारों की संख्या में लोग लापता होते हैं जिसमें से करीब 40 से 50 प्रतिशत को या तो ढूंढ लिया जाता है या फिर वो खुद वापस लौट आते हैं. तो ऐसा क्या है कि अचानक से राजधानी में ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग और बच्चा चोरों को लेकर शोर मच रहा है.
दरअसल कुछ लोग इसे फिल्मी कहानी से जोड़ रहे हैं. अगर दिल्ली पुलिस की मानें तो पहले 15 दिनों में या पूरी जनवरी के आंकड़ों को सामने रखे तो ये फिगर पिछले कुछ सालों के मुकाबले कम हुआ है.
हाल ही में दिल्ली में बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का प्रमोशन हुआ था. इस फिल्म की कहानी भी चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़ी है. उसके बाद से अचानक से ऐसे वीडियो की भरमार हो गई और साथ ही दिल्ली पुलिस के फिगर्स को शेयर किया जाने लगा कि दिल्ली में बच्चों-लड़कियों को उठाया जा रहा है. अब ऐसे में दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी सामने आए और उन्होंने कहा कि इसको लेकर हकीकत से ज्यादा अफवाहें फैलाई जा रही हैं.
उन्होंन कहा, दिल्ली में डरने वाली कोई बात नहीं है. हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग मिसिंग होते हैं. इसके लिए बकायदा हर जिले में एंटी मिसिंग सेल के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की स्पेशलाइज्ड यूनिट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी लगातार काम कर रही हैं और हम खासकर बच्चों के मिसिंग केसेस को बहुत गंभीरता से लेते हैं. इस वक्त अफवाहें ज्यादा फैलाई जा रही हैं और दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News