click this icon for latest updates
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाला Delhi-Dehradun Expressway एक बार फिर चर्चा में है. जहां पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इसका उद्घाटन फरवरी 2026 में हो जाएगा, वहीं अब नई जानकारी के मुताबिक इसे मार्च में शुरू किए जाने की संभावना है. निर्माण कार्य के कुछ हिस्से समय पर पूरे नहीं हो पाने के कारण उद्घाटन की तारीख आगे बढ़ाई गई है.
करीब 210 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा. इसके चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2.5 से 3 घंटे में पूरा हो सकेगा, जो अभी 5 से 6 घंटे तक का समय लेता है. ये बदलाव न केवल यात्रियों के लिए राहत भरा होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नई स्पीड देगा.
इस परियोजना की आधारशिला 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से रखी गई थी. शुरुआत में लक्ष्य था कि इसे 2024 के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अलग-अलग तकनीकी और पर्यावरणीय कारणों से निर्माण की रफ्तार प्रभावित हुई. अब माना जा रहा है कि मार्च 2026 तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे की खासियत सिर्फ इसकी रफ्तार नहीं, बल्कि इसका आधुनिक और पर्यावरण-संवेदनशील डिजाइन भी है.
उत्तराखंड में मोहंड के पास 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जो 575 पिलरों पर खड़ा है. इसके अलावा डाटकाली क्षेत्र में 340 मीटर लंबी सुरंग भी तैयार की गई है. ये हिस्सा एशिया के सबसे लंबे वन्यजीव गलियारों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इसके एक ओर राजाजी नेशनल पार्क स्थित है. वन्यजीवों की आवाजाही को प्रभावित न करने के लिए विशेष अंडरपास और संरचनाएं बनाई गई हैं.
पूरे मार्ग पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति सीमा निर्धारित की गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की सीमा तय है. एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, 113 अंडरपास और 5 रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं, जिससे यातायात सुचारु रहेगा. जब ये एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू होगा, तो सहारनपुर से देहरादून का सफर मात्र 45 मिनट में संभव हो जाएगा. इससे स्थानीय कारोबार, पर्यटन उद्योग और क्षेत्रीय विकास को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर भारत के विकास की नई रफ्तार का प्रतीक बनने जा रहा है.
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नई तारीख तय! फरवरी नहीं अब इस महीने में दौड़ेंगी गाड़ियां, 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! इस वजह से बंद रहेंगे गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले कई रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें प्लान
UP में वोटर लिस्ट अपडेट करवाने का आखिरी मौका, इस तारीख को BLO आपके नजदीकी बूथ पर करेंगे इंतजार
फिर आतंकियों के निशाने पर दिल्ली? सुरक्षा एजेंसियों को पता चली लश्कर की ये साजिश
दिल्ली में UGC की नाक के नीचे 12 फर्जी यूनिवर्सिटी, 2 साल में दोगुनी हुई संख्या, अब 12 राज्यों में फैला जाल, चेक करें जारी लिस्ट
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.