दिल्ली में सड़क पर पालतू कुत्ता बेपट्टा मिला तो ₹1000 जुर्माना, क्या तैयारी? – Live Hindustan

दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) एक्ट में बदलाव के लिए जन विश्वास विधेयक 2026 लोकसभा में पेश किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की राशि काफी बढ़ा दी गई है। अब पालतू कुत्ते को बिना पट्टे के सड़क पर ले जाने और मवेशी बांधने या घर का नंबर मिटाने पर 50 से 100 रुपये के बजाय 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। कूड़ा फैलाने, पटाखे चलाने और खतरनाक इमारत खाली नहीं करने पर भी जुर्माना बढ़ाया गया है। सड़क पर अतिक्रमण जैसे अपराधों के लिए 5,000 रुपये तक जुर्माना या जेल हो सकती है।

दिल्ली नगर निगम एक्ट, 1957 के तहत किसी कुत्ते को बिना पट्टे के सार्वजनिक सड़क पर घूमने देने पर अभी 50 रुपये का जुर्माना लगता है। यदि संसद से नया विधेयक ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पास हो जाता है तो जुर्माना बढ़कर 1,000 रुपये हो जाएगा।

यह बदलाव ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ का हिस्सा है। इस विधेयक को शुक्रवार को वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली नगर निगम एक्ट, 1957 में कई संशोधनों का प्रस्ताव है।

प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, सार्वजनिक सड़क पर मवेशी बांधने का जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया जाएगा। घर का नंबर मिटाने या खराब करने का जुर्माना भी 50 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किए जाने का प्रावधान है।

अन्य जुर्माने भी बढ़ने वाले हैं। ऐसे पटाखे चलाना जिनसे खतरा पैदा हो सकता है, उस पर लगने वाला जुर्माना 50 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो जाएगा। किसी नगर निगम अधिकारी को परिसर में घुसने से रोकने पर भी अभी 50 रुपये का जुर्माना लगता है, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया जाएगा।

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News