Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे प्रमुख है. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसे राज्य के लिए एक बड़े विकास कदम के रूप में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री सहारनपुर के गणेशपुर में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और वहां से 17 किलोमीटर लंबे ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी भी तय मानी जा रही है.
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात इसका 12 किलोमीटर लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजाजी नेशनल पार्क के संवेदनशील वन क्षेत्र से होकर गुजरता है. इस परियोजना में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. पूरे हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे और सोलर लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होगी. प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान ऐतिहासिक डाट काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी करेंगे. इस मौके पर मंदिर को वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 100 किलो गेंदे, गुलाब और चमेली के फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर को भव्य रूप दिया जाएगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ग्रीन कॉरिडोर का होगा उद्घाटन
डाट काली मंदिर का इतिहास भी काफी रोचक है. बताया जाता है कि वर्ष 1804 में जब देहरादून-दिल्ली मार्ग का निर्माण हो रहा था, तब यहां बनने वाली टनल बार-बार ढह जाती थी. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक अंग्रेज इंजीनियर को सपने में मां काली के दर्शन हुए और उसी स्थान पर पिंडी स्थापित करने का संकेत मिला. पिंडी स्थापित होने के बाद निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ और तभी से इस स्थान को डाट काली के नाम से जाना जाने लगा.
प्रधानमंत्री मोदी का देहरादून में करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबा रोड शो भी प्रस्तावित है. इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसके बाद वे महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है.
देहरादून में 12–14 किमी लंबा रोड शो और जनसभा प्रस्तावित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनके दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे करीब 210 किलोमीटर लंबा 6-लेन मार्ग है, जो दिल्ली के अक्षरधाम को देहरादून से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यात्रा का समय 6 से 7 घंटे से घटकर लगभग 2.5 से 3 घंटे रह जाने का दावा किया जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू