दीपिका पादुकोण नहीं, यह हीरोइन रणवीर सिंह को मानती है अपना लकी चार्म – Asianet News Hindi

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ मूवी में भी एक बेहतरीन अदाकारा का खिताब हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के साथ किया गया एक एड यानी विज्ञापन उनके करियार का टर्निंग पॉइंट साबित हुा। इस एड के बाद फिल्ममेकर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी।
मृणाल ने कहा, ‘मेरा दिल खुश है। वो मेरे लकी चार्म हैं। मैं आज इंडस्ट्री में हूं तो उनकी वजह से हूं। उस एड के बाद मुझे नोटिस किया जाने लगा। इसका पूरा क्रेडिट मैं उन्हें देती हूं। वह बहुत पॉजिटिव इंसान हैं और हर सफलता के हकदार हैं।’
इसके साथ ही मृणाल ने रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar: The Revengeमें उनकी परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर का किरदार सिर्फ एक हीरो तक सीमित नहीं था, बल्कि उसमें गहराई और कई लेयर्स थीं। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म में रणवीर सिंह को नहीं देखा, बल्कि सिर्फ उनके किरदार हमजा को महसूस किया। यह एक कैरेक्टर था, सिर्फ हीरो नहीं। मुझे उन पर बहुत गर्व है।
मृणाल ठाकुर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। उनकी पहली फिल्म ‘विट्टी दांडू’ (Vitti Dandu) थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वो ‘लव सोनिया’ मूवी से बॉलीवुड में साल 2018 में कदम रखा। इसके साथ ही वो साल 2019 ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की। वो ‘सुपर 30’ दिखीं, जो हिट हुई थी।
Allu Arjun New Film: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की फिल्म का नाम रिवील, वायरल हुआ खतरनाक पोस्टर
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म Dacoit में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ अदिवि शेष ( Adivi Sesh) और अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: धुरंधर 2 के तूफान में उड़ी बाहुबली 2-No.1 बनने से अब इतनी दूर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News