दूधवा गौशाला से इंडिया गेट तक पैदल रन: 9 व 7 साल के बच्चों ने 130 गांवों के शहीदों की मिट्टी ली – Dainik Bhaskar

राजस्थान के चूरू जिले से देशभक्ति की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है। दूधवाखारा गौशाला से दो छोटे बच्चे शहीदों की मिट्टी लेकर दिल्ली स्थित इंडिया गेट तक पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। 9 वर्षीय सन्नू और 7 वर्षीय मन्नू चूरू जिले के करीब 130 गांवों के शहीदो
दोनों बच्चों ने यात्रा की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की। हाथ में तिरंगा और सिर पर कलश लिए वे कदम-दर-कदम राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
500 मीटर तक युवाओं ने दौड़कर बढ़ाया हौसला
यात्रा शुरू होने के अवसर पर भगत सिंह फोर्स के सदस्यों ने बच्चों का स्वागत किया। संगठन के अनूप पूनिया और मोहनलाल झाड़सर सहित कई युवाओं ने करीब 500 मीटर तक बच्चों के साथ दौड़ लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों को फल भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।
गांव के लोगों ने इसे नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने वाली पहल बताया। छोटे बच्चों का यह संकल्प हर किसी को भावुक कर रहा है।
एथलीट कोच मां की प्रेरणा, कमांडो बनने का सपना
बच्चों की माता मोनिका, जो स्वयं एथलीट कोच हैं, ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों से शहीदों की मिट्टी एकत्रित की गई है। उसी पवित्र मिट्टी को कलश में रखकर दोनों बच्चे दिल्ली जा रहे हैं, ताकि देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जा सके। उनका कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम और बलिदान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
सन्नू और मन्नू ने बताया कि उन्हें देश सेवा की प्रेरणा अपनी माता दीपिका और पिता राहुल से मिली है। दोनों भाई बड़े होकर कमांडो बनना चाहते हैं और देश की रक्षा में अपना योगदान देने का सपना देखते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News