Feedback
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. अभी गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा हत्याकांड को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार तड़के शहर के व्यस्त इलाके में एक और व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सिल्वर सिटी सिनेमा के पास की बताई जा रही है, जहां सुबह करीब 1:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है. वह जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा ऊधम सिंह नगर जिले में स्टोन क्रशर के व्यवसाय से जुड़े थे और शहर में उनकी पहचान एक कारोबारी के रूप में थी.
देहरादून के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
शहर में पिछले 48 घंटों में यह दूसरी हत्या है. इससे पहले बुधवार को तिब्बती मार्केट के बाहर दिनदहाड़े एक गैस एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं 2 फरवरी को 22 वर्षीय युवती की भी हत्या का मामला सामने आया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू