दोस्ती का नाटक, शराब की पेशकश…पत्नी के प्रेमी ने पति को सुलाई मौत की नींद, शव को बार में फेंका – Zee News

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक आदमी को पत्नी के लवर ने मौत के घाट उतार दिया है. मौत से पहले आदमी ने उससे दोस्ती की और शराब पिलाने के बहाने बाहर ले गया. यहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, फिर लवर ने उसकी हत्या कर दी.
Trending Photos
Bengaluru News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो अंदर तक झकझोर देते हैं. बेंगलुरु से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर एक आदमी को उसकी पत्नी के लवर ने बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी बॉडी को प्लास्टिक बैग में भरकर बेंगलुरु के एक बार के पास फेंक दिया. इस घटना की वजह से लोगों में हड़कंप मच गया है. 

चाकू से काटा गला

जांच में पता चला कि आरोपी बासुदेव मलिक का कथित तौर पर 42 साल के पीड़ित सुनील नायक की पत्नी पुष्पा के साथ रिलेशनशिप था. आरोपी ने नायक से दोस्ती की, फिर उसके साथ ड्रिंक्स लीं और इसके बाद किसी बात पर विवाद हो गया. फिर उसने चाकू से नायक का गला काट दिया. इसके बाद मलिक ने बोम्मासांद्रा इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक बैग में बॉडी को फेंक दिया.

शुरू हुई जांच 

मामले को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू हो चुकी है. पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है. इस आरोप में कौन-कौन और शामिल था इसकी भी जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

अन्य मामला

बीते दिन बेंगलुरु में एक सैलून मालिक को अपनी एक महिला कर्मचारी को नौकरी से निकालना भारी पड़ गया था. उसकी इस हरकत के बाद उसका पति मालिक के सैलून पहुंच गया और उसने मालिक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मामला उत्तरी बेंगलुरु के अवलाहल्ली इलाके में स्थित शाइन यूनिसेक्स सैलून का था. इस घटना के बाद पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था. इसके अलावा जब सैलून मालिक की पत्नी श्रीजा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनपर भी हमला किया गया. उसके इस कृत्य को वहां खड़े लोग देककर दंग रह गए. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News