सिटी रिपोर्टर| राघोपुर
जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर अकौना टोला में पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले मे पुलिस ने मौके से दो कारतूस, एक खोखा एवं दो बाइक जब्त किया है।
गिरफ्तार किया गया सभी आरोपी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव नगर विश्राम टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता कुन्ता राय , राम आधार राय पिता मोहन राय , प्रमोद राय पिता राम सिंगार राय , नंदलाल राय पिता राम सिंगार राय के रूप मे हुई है। उक्त जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया की जुड़ावनपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवनगर अकौना टोला में दो पक्ष आपसी पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पर बैठकर एक दूसरे पर फायरिंग कर रहा है। घटना की सूचना पर शिवनगर स्थित घटनास्थल पर पुलिस पहुची।जहाँ ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.