धरना, धारा 377, ग्लैमर और BJP का बागी… राज्यसभा के लिए TMC के चार चेहरों के पीछे क्या है रणनीति? – Zee News

Rajya Sabha Election: पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल TMC ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को उम्मीदवार बनाया है. 
 
Trending Photos
TMC Rajya Sabha Candidates: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टीएमसी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी और एक्टर कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी. अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाने के पीछे TMC का क्या मकसद है, जानते हैं.

TMC ने जताई खुशी
TMC ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमें आने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखें.  पश्चिम बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं. इन 5 सीटों में से चार TMC के पास थीं. TMC सत्ता में है ऐसे में 4 सीटों पर फिर से TMC जीत सकती है जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है. 

बाबुल सुप्रियो को बनाया उम्मीदवार
बाबुल सुप्रियो नरेंद्र मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री थे और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से निकाले जाने के बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था और सितंबर 2021 में TMC में शामिल हो गए थे. बाद में उन्होंने TMC टिकट पर बालीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता और अभी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं. उनके नॉमिनेशन राजनीतिक स्थिति में बदलाव आएगा. TMC की सोच है कि एक बार फिर बाबुल सुप्रियो को दिल्ली की राजनीति में एक्टिव किया जाए, इससे पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

 


We are pleased to announce the candidature of Babul Supriyo, Rajeev Kumar (Former DGP, West Bengal), Menaka Guruswamy and Koel Mallick for the upcoming Rajya Sabha elections.
We extend our heartfelt congratulations and best wishes to them. May they continue to uphold Trinamool’s…
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 27, 2026
पूर्व डीजीपी पर जताया भरोसा
वहीं राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक के रूप में काम किया है, वो कोलकाता पुलिस के प्रमुख थे. शारदा चिट फंड मामले की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के बीच एक हाई-प्रोफाइल टकराव में भी इनका नाम सामने आया था. फरवरी 2019 में कुमार फिर से सुर्खियों में आए, जब लोकसभा इलेक्शन से कुछ महीने पहले, CBI ने शारदा केस की जांच के सिलसिले में उनके घर की तलाशी ली. सरकार को दिए गए इस आदेश के बाद ममता बनर्जी कोलकाता में धरने पर बैठ गईं थीं. इन्हें ममता का करीबी भी माना जाता था.
वकील को बनाया उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी को भी TMC ने उम्मीदवार बनाया है, गुरुस्वामी उन वकीलों में से थी जिन्होंने ऐतिहासिक संवैधानिक केस लड़ा था, जिसकी वजह से 2018 में इंडियन पीनल कोड की धारा 377 के रद्द होने के बाद भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था. गुरुस्वामी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने के पीछे TMC का बड़ा मकसद है. पार्टी को राज्यसभा में BJP के खिलाफ एक और मजबूत चाहिए थी. जिसकी कमी गुरुस्वामी पूरा कर सकती हैं. 
कोयल मलिक
अभिनेत्री कोयल मलिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्टर हैं और एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. उनके नॉमिनेशन को TMC की जानी-मानी हस्तियों को अपर हाउस में उतारने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है. अलग-अलग फील्ड से कैंडिडेट को नॉमिनेट करके, TMC अपने बड़े सोशल गठबंधन को मजबूत करती दिख रही है. 
भाजपा ने कसा तंज
नामों की घोषणा के बाद ही भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है. BJP ने आरोप लगाया कि तृणमूल के आधे राज्यसभा उम्मीदवार गैर-बंगाली हैं.  बंगाल बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ममता बनर्जी को नॉमिनेट करने के लिए काफी बंगाली नहीं मिले? या वह उन लोगों को इनाम दे रही हैं जो उनके गंदे राज रखते हैं और उनके क्राइम और करप्शन सिंडिकेट में खुशी-खुशी साथ देने वाले हैं? इसके अलावा उन्होंने TMC पर बंगाली पहचान को सिर्फ चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि ममता बनर्जी बंगालियों से नफरत करती हैं. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News