Feedback
अपनी बेबाकी के लिए फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके निशाने पर साउथ के सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ और तारीफों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ है. 19 मार्च को एक साथ धुरंधर 2 और टॉक्सिक बड़े पर्दे पर आ रही है. ऐसे में ये सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. अब इन दोनों फिल्मों के टकराव के बीच राम गोपाल वर्मा ने बड़ी बात कह दी है.
ये सभी को पता है कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने दिसंबर 2025 में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं, और अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तैयारी है. लेकिन इस सीक्वल की राह में यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है. इस महा-मुकाबले से ठीक पहले RGV ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बॉलीवुड और सैंडलवुड (कन्नड़ सिनेमा) की जंग को नया मोड़ दे दिया है. उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ दो फिल्मों का नहीं, बल्कि दो अलग सिनेमाई संस्कृतियों और सोच का टकराव है.
RGV ने क्या कहा?
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’ के लिए कहा कि आदित्य धर की फिल्म की सबसे बड़ी ताकत दर्शकों को सम्मान देना है. उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि यह मुकाबला ‘नॉर्थ बनाम साउथ’ या ‘बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड’ का नहीं है. उनके मुताबिक, बुनियादी फर्क यह है कि ‘धुरंधर’ दर्शकों की समझदारी (Intelligence) को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जबकि यश की ‘टॉक्सिक’ उन्हें बेवकूफ मानकर चलती है. RGV ने धुरंधर की कहानी, परफॉरमेंस और आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है.
THE #Dhuroxic PARK
NO, I am not talking about TWO BIG FILMS #Dhurandhar2 and #Toxic releasing on March 19th. I am actually talking about a NEVER BEFORE SEEN or EXPERIENCED mythical archetype EXPLODING in the GRAND ARENA of INDIAN CINEMAS.
It is a BATTLE between DAVID AND GOLIATH…
KGF-यश पर राम गोपाल का तंज
अपनी पोस्ट में वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने यश की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘KGF’ पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि KGF जैसी फिल्मों ने ‘आम जनता की बेवकूफी’ को टारगेट किया, जबकि धुरंधर ने लोगों के दिमाग को अपील किया. इसी समझदारी की बदौलत धुरंधर ने ग्लोबल लेवल पर KGF: चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया और दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.
उन्होंने ‘टॉक्सिक’ के एक्शन सीन्स का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसमें ऐसे दृश्य हैं जो ‘फिजिक्स’ का मजाक उड़ाते हैं. वहीं दूसरी ओर, धुरंधर का एक्शन इतना असली और ‘रॉ’ है कि दर्शक खुद महसूस कर सकते हैं. इन दोनों फिल्मों में जो फर्क है वो ये है कि धुरंधर दर्शकों की समझदारी का सम्मान करती है. वहीं टॉक्सिक उन्हें मूर्ख (बेवकूफ) मान रही है. टॉक्सिक में यश को लेकर RGV ने कहा, ‘हीरो की एंट्री को इतना स्लो दिखाया जाता है. बालों का हवा में लहराना (जैसे किसी शैम्पू के विज्ञापन में होता है).’
राम गोपाल वर्मा ने दोनों फिल्मों की तुलना करते हुए ’10 क्रूर सच्चाई’ शेयर किए. उन्होंने ‘अंधी हीरो पूजा’ (Hero Worship) पर निशाना साधते हुए कहा कि टॉक्सिक जैसी फिल्में बिना सोचे-समझे हीरो को भगवान बना देती हैं, जबकि धुरंधर दर्शकों को यह आजादी देती है कि वे कहानी और नैतिक फैसलों के आधार पर अपना हीरो खुद चुनें. वर्मा का मानना है कि धुरंधर 2 अपनी सादगी और वास्तविकता के दम पर टॉक्सिक के लाउड सिनेमा को कड़ी टक्कर देगी.
कब रिलीज होगी धुरंधर 2 और टॉक्सिक?
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. वहीं, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यश की ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. दोनों ही फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू