धुरंधर 2 ने तीसरे वीकेंड में फिर बनाए रिकॉर्ड, हिंदी में बनी सबसे बड़ी फिल्म, वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ पार – AajTak

Feedback
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का धमाका लगातार बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड्स उड़ाए जा रहा है. 19 मार्च से थिएटर्स में लगातार डटी हुई इस फिल्म ने अब तीसरे वीकेंड में भी तगड़ी कमाई के रिकॉर्ड बनाए हैं. धुरंधर 2 अनुमानों के मुकाबले थोड़ी स्लो पड़ती नजर जरूर आ रही है, लेकिन तीसरे वीकेंड में दमदार कमाई से इस फिल्म ने बता दिया है कि ये अभी स्लो पड़ने के मूड में नहीं है.
धुरंधर 2 का तीसरा वीकेंड
दूसरे बॉक्स ऑफिस हफ्ते के अंत में गुरुवार को 18 करोड़ की रेंज में कलेक्शन करने वाली धुरंधर 2 स्लो पड़ती नजर आ रही थी. लेकिन शुक्रवार को अच्छे जंप के साथ इसका कलेक्शन 21.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. शनिवार को ये फिर से बढ़कर 25.65 करोड़ तक गया.
अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बता रही है कि धुरंधर 2 ने संडे को एक बार फिर मजबूत जंप के साथ करीब 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 27 करोड़ से ज्यादा है. और ये 18वें दिन किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा कलेक्शन है. धुरंधर 2 से पहले पुष्पा 2 ने 18वें दिन 26 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था.
संडे की कमाई से धुरंधर 2 पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने सिर्फ इंडिया में ही 1000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है. 18 दिनों में इसका टोटल नेट कलेक्शन 1013 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इसमें धुरंधर 2 के सिर्फ हिंदी वर्जन से आया नेट कलेक्शन 950 करोड़ से ज्यादा है. ये जल्द ही सिर्फ हिंदी में ही 1000 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी. वीकेंड की कमाई से धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
धुरंधर से स्लो पड़ रही धुरंधर 2
धुरंधर 2 ने तीसरे वीकेंड में सिर्फ हिंदी वर्जन से 71.75 करोड़ का नेट वीकेंड कलेक्शन किया है. ये थर्ड वीकेंड कलेक्शन छावा और पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा है. लेकिन धुरंधर 2 अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, जिसने तीसरे वीकेंड में ऑलमोस्ट 100 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. इसकी एक वजह ये भी है कि धुरंधर 2 के लिए शुरू से हाइप बनी हुई थी, जबकि धुरंधर के लिए जनता का विश्वास धीरे-धीरे बढ़ा था.
धुरंधर 2 तीसरे हफ्ते में भी 120 करोड़ रुपये तक कलेक्शन करने के लिए तैयार नजर आ रही है. संडे को दमदार कलेक्शन करके आ रही धुरंधर 2 का मंडे को तगड़ा टेस्ट होगा. ये मंडे बताएगा कि आने वाले हफ्तों में धुरंधर 2 और कितनी तगड़ी कमाई करने वाली है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News