नई दिल्ली भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज भारत बंद, ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन ने बुलाया भारत बंद – firstindianews

Search
First India News- Digital Desk
Date: 12-02-26 09:22
नई दिल्ली : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज भारत बंद है. ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठन ने भारत बंद बुलाया है. इस बंद का असर देशभर के कई जिलों में देखने को मिल सकता है.
किसान संगठनों ने यह आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील अमेरिकी कंपनियों को बढ़त देगा और भारतीय कृषि-बाजार पर दबाव बढ़ाएगा. उनका कहना है कि इससे डेयरी उत्पाद, अनाज, सोयाबीन तेल, पशु चारा जैसे उत्पाद सस्ते दामों पर भारत में आएंगे और भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे. 
वहीं भारत बंद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं. मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी. किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा. 

और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है. जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया. क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं.
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS
WEB LINKS

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News