Feedback
पुणे में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अब शहर की मेट्रो व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुणे मेट्रो के कोच के अंदर छत से पानी टपकता दिखाई दिया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच के अंदर छत के पैनलों से लगातार पानी रिस रहा है. यात्री उसी कोच में बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि टपकता पानी धीरे-धीरे फर्श पर जमा होने लगा. इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई.
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पुणे में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है. इसी बीच मेट्रो के अंदर लीकेज का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि पुणे मेट्रो शहर की नई पब्लिक ट्रांसपोर्ट परियोजनाओं में शामिल है. ऐसे में कोच के अंदर छत से पानी टपकना चिंता की बात है. लोगों का कहना है कि रोजाना हजारों यात्रियों के इस्तेमाल के लिए बनी मेट्रो व्यवस्था को सामान्य मानसूनी बारिश का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होना चाहिए.
देखें वायरल वीडियो
कई लोगों ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर भी सवाल उठाए. यूजर्स का कहना था कि अगर नई मेट्रो में ही इस तरह की समस्याएं सामने आने लगें, तो यह सार्वजनिक सुविधाओं की मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर आधुनिक मेट्रो सिस्टम में ऐसी स्थिति कैसे बनी और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू