नए साल में 1100 लोगों ने की मां नर्मदा की काकड़ा आरती – Dainik Bhaskar

महेश्वर| नर्मदा मंदिर स्थित मुख्य घाट पर नववर्ष पर मां नर्मदा भक्त मंडल व मां नर्मदा आरती समर्पण समिति ने काकड़ा आरती का आयोजन किया। इस आरती के स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटक भी साक्षी बने। पर्यटकों व श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा जी की आरती के
नए वर्ष के पहले दिन आरती का सौभाग्य अधिकांश श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए समिति पदाधिकारी गजराज यादव ने पांच ब्राह्मणों की बड़ी आरती के अलावा अन्य छह छोटी आरती पात्र की भी व्यवस्था की। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि यादव ने बताया मकर संक्रांति व मां नर्मदा प्राकट्य उत्सव पर 11 अन्य छोटी आरती पात्र की व्यवस्था की जाएगी।
21 बड़ी-छोटी आरतियों से श्रद्धालुओं को नर्मदा जी की महाआरती करने का सौभाग्य मिल सकेगा। गुरुवार को मुख्य यजमान वल्लभ सराफ ने सपत्नीक आरती कर 21 किलो फलाहारी हलवे की प्रसादी का वितरण करवाया। पार्षद विक्रम यादव, राज यादव, अनिल अग्रवाल, महेश गहलोत, अंशुमन यादव, राजा दादु, संजय सराफ, योगेंद्र सराफ, विपिन सराफ, संतोष सोलंकी, मयूर आमगा, नर्मदा भक्त मंडल के पं. हेमंत शास्त्री, दिनेश राठौड़, बलराम यादव, योगेश सोलंकी आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News