नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 लोगों ने तोड़ा दम – Zee News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पर एक कार कुएं में गिर गई, जिसकी वजह से 6 बच्चों सहित एक परिवार के 9 लोगों की जान चली गई. 
Trending Photos
Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक कार के कुएं में गिरने से छह बच्चों समेत एक परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे से अफरातफरी मच गई है. पीड़ित इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में एक फंक्शन में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे, तभी उनकी कार कुएं में गिर गई. 

कुएं में गिरी कार

रिपोर्ट के मुताबिक शिवाजीनगर के राजे बैंक्वेट हॉल में ‘वडजे क्लासेस’ की तरफ से एक मीटिंग रखी गई थी. दरगोड़े परिवार इस इवेंट में शामिल होने के लिए इंदौर (डिंडोरी तालुका) से आया था. मीटिंग के बाद अपनी मारुति XL कार से घर लौटते समय, ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में गिर गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन में आईं मुश्किलें

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर, तहसीलदार मुकेश कांबले, पुलिस इंस्पेक्टर भगवान मथुरे और चीफ ऑफिसर संदीप चौधरी पुलिसवालों, फायर ब्रिगेड, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और लोगों के साथ मौके पर पहुंचे. कुआं पानी से भरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं. आखिरकार आधी रात के आसपास दो क्रेन की मदद से कार को कुएं से निकाला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

पुलिस कर रही है जांच

 Maharashtra: A car fell into a water-filled well in Shivaji Nagar, Dindori, last night, killing nine members of the same family. They were returning home after attending an event when the driver lost control and the car plunged into the well. Dindori police have… pic.twitter.com/mdHK6Tmftx
April 4, 2026
डिंडोरी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर भगवान मथुरे ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, एक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. आगे कहा कि हमने दो हाइड्रा क्रेन लगाईं और डूबी हुई गाड़ी तक पहुंचने के लिए लोकल तैराकों की मदद ली. बचाव की तेज कोशिशों के बावजूद, कोई भी व्यक्ति नहीं बचा. रेस्क्यू ऑपरेशन दो घंटे से ज्यादा चला. मामले को लेकर डिंडोरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News