नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, एक परिवार के 6 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Nasik Car Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी से बेहद दर्दनाक खबर आई है। दिंडोरी के शिवाजी नगर में एक मारुति XL6 कार कुएं में गिर गई है। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा 3 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे का केस दर्ज कर लिया है।
ठाणे में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म में साधु गिरफ्तार, गैंगरेप के आरोप में तीन ऑटो चालक हुए अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार, दरगुडे परिवार किसी के यहां कार्यक्रम में गया था। लौटते समय उनकी कार का बैलेंस खो गया और कार अनियंत्रित होकर आशू राजे के कुएं में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही दिंडोरी पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 2 हाइड्रा क्रेन और तैराकों की मदद से देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और करीब 12 बजे कार को कुएं से निकाला गया। कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची।
पुलिस के अनुसार, कार के अंदर मिले 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान रेश्मा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी उर्फ सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी उर्फ गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तू दरगुडे (32) के रूप में हुई है। मृतका दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया मोड, रूपाली चाकणकर के परिवार का भी डार्क कनेक्शन
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरना पता चला है। लेकिन दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच हर एंगल से शुरू कर दी है। वहीं एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत ने पूरे दिंडोरी इलाके को सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की असली वजह पता लगाने में जुटी है। देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे नासिक जिले को झकझोर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News