निसान ग्रैवाइट की डिलिवरी पूरे भारत में हुई शुरू – CarWale

Aditya Nadkarni
निसान इंडिया ने अपनी नई सब-4 मीटर एमपीवी ग्रैवाइट की डिलिवरी देशभर में शुरू कर दी है। पिछले महीने लॉन्च हुई इस एमपीवी की एक्स-शोरूम क़ीमत 5.65 लाख रुपए से शुरू होती है। यह मॉडल सीधे तौर पर रेनो ट्राइबर को टक्कर देती है।
ग्रैवाइट, ट्राइबर के साथ अपना प्लेटफ़ॉर्म साझा करती है। इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर एनए पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रैंस्मिशन का विकल्प मिलता है। कंपनी के मुताबिक़, यह एमपीवी 19.6kmpl तक का माइलेज देती है।
नई ग्रैवाइट पांच वेरीएंट्स और पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्पेस और प्रैक्टिकलिटी के लिहाज से इसे फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
निसान के लिए ग्रैवाइट एक नई शुरुआत मानी जा रही है। कंपनी आने वाले समय में दो और मॉडल पेश करने की तैयारी में है, जिनमें निसान टेक्टॉन नाम की एसयूवी भी शामिल है, जो डस्टर पर आधारित होगी। इसके अलावा, इसी प्लेटफ़ॉर्म पर एक तीन-रो एसयूवी भी लाई जाएगी।

जहां टर्बो-पेट्रोल वर्ज़न मिलने की उम्मीद फ़िलहाल नहीं है, वहीं ड्युअल-टैंक सीएनजी वर्ज़न को पहले ही शोकेस किया जा चुका है। उम्मीद है कि, सीएनजी मॉडल आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा।
अनुवाद: गुलाब चौबे
24 Feb 2026
23 Feb 2026
18 Feb 2026
19 Feb 2026
18 Feb 2026
26 Feb 2026
27 Feb 2026
27 Feb 2026
01 Mar 2026
27 Feb 2026
04 Mar 2026
03 Mar 2026
02 Mar 2026
02 Mar 2026
02 Mar 2026
Rs. 9.50 – 19.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 1.50 – 2.00 करोड़अनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 11.00 – 19.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 16.00 – 19.50 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 11.00 – 18.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 40.00 – 45.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 45.00 – 55.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
Rs. 55.00 – 60.00 लाखअनुमानित प्राइस
वॉट्सऐप पर लॉन्च का अलर्ट पाएं
हमसे जुड़िए
मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
©CarTrade Tech.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News