नूरपुर में आवारा पशुओं का आतंक, बढ़ते हादसों से प्रशासन चिंतित – Zee News

Nurpur Stray Animal News:​ प्रशासन द्वारा पहले भी इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए हैं. नगर निगम के सहयोग से दो बार आवारा पशुओं को पकड़कर इंदौरा स्थित पशुसदन में छोड़ा गया था.
Trending Photos
Nurpur Stray Cattle News: नूरपुर शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या अब प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है. सड़कों के बीचोंबीच घूमते ये पशु न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आए दिन सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं.

इस मुद्दे पर नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कई लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

प्रशासन द्वारा पहले भी इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए हैं. नगर निगम के सहयोग से दो बार आवारा पशुओं को पकड़कर इंदौरा स्थित पशुसदन में छोड़ा गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, नूरपुर का स्थानीय पशुसदन बंद होने के कारण इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.
एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि प्रशासन इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और जल्द ही पशुपालन विभाग व नगर निगम के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए जाएंगे. साथ ही बंद पड़े पशुसदन को दोबारा शुरू करने के लिए भी प्रयास जारी हैं.
अब देखना होगा कि प्रशासन के ये प्रयास कब जमीन पर उतरते हैं और शहरवासियों को इस समस्या से राहत कब मिलती है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News