नोएडा में नए साल पर बिकी 20 करोड़ की शराब, आबकारी विभाग ने कमाए 13 लाख रुपये – Aaj Tak

Feedback
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस बार नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लोगों ने शराब की पार्टियों के जरिए जश्न मनाया, जिससे जिले में करीब 20 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई.
आबकारी विभाग ने बताया कि इस अवसर पर 126 टेंपरेरी लाइसेंस जारी किए गए, जिनसे विभाग को 13 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. इन लाइसेंसों के तहत लोग अपने घरों या कमर्शियल जगहों पर शराब पार्टी आयोजित कर सके.
नए साल पर बिकी 20 करोड़ की शराब
आबकारी विभाग के जिला अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को शराब की दुकानों की अवधि एक घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी. सामान्य दिनों में दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलती हैं, लेकिन 31 दिसंबर को ये रात 11 बजे तक खुली रहीं. इस एक घंटे के अतिरिक्त समय में विभाग को 10% अधिक शराब बिक्री से राजस्व प्राप्त हुआ.
सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि घर पर शराब पार्टी के लिए 4000 रुपये और कमर्शियल जगह के लिए 11000 रुपये में एक दिन का लाइसेंस दिया जाता है. इस साल इन लाइसेंसों की मांग में 20% की वृद्धि हुई.
26 टेंपरेरी लाइसेंस जारी किए गए थे
अवैध शराब की बिक्री रोकने और ओवरचार्जिंग पर नजर रखने के लिए आबकारी विभाग ने सात टीमें बनाई थीं, जो लगातार निगरानी कर रही थीं. विभाग ने नववर्ष पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री और राजस्व की वृद्धि को सकारात्मक रूप से देखा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News