नोएडा PG में आधी रात मर्डर: बॉयफ्रेंड ने सीने पर सटाकर चलाई गोली, मौके से फरार – Asianet News Hindi

नोएडा की रातें अक्सर शांत रहती हैं, लेकिन शुक्रवार की रात याकूबपुर में अचानक एक PG के अंदर ऐसी चीख गूंजी कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। लड़कियों के रहने वाली उस इमारत में कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक मामूली बात पर हुई बहस मौत पर खत्म हो जाएगी। चंद सेकेंड में एक लड़की की जिंदगी खत्म हो गई और उसका बॉयफ्रेंड बंदूक लेकर अंधेरे में गुम हो गया।
घटना नोएडा फेस-2 के याकूबपुर की है, जहां शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बिहार का रहने वाला आरोपी कृष्ण अचानक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने PG पहुंच गया। दोनों पहले एक ही कंपनी में काम कर चुके थे और काफी समय से रिलेशनशिप में थे।
PG में मौजूद लड़कियों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। उसी को लेकर रात में फिर बहस शुरू हुई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने अपना तमंचा निकाला और सीधे लड़की की छाती पर सटाकर गोली चला दी।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार की बड़ी पहल: सात प्रमुख जलाशय बनेंगे इको टूरिज्म हब, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई। घबराई हुई लड़कियां बाहर दौड़ीं, लेकिन तब तक आरोपी PG से निकलकर भाग चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और विवाद हत्या की वजह मानी जा रही है।पुलिस ने PG में रहने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की, जिनके अनुसार पीड़िता और आरोपी के बीच बीते कुछ दिनों से झगड़े बढ़ गए थे।
हत्या के बाद आरोपी कृष्ण फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई हैं और बिहार सहित उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
सिर्फ एक हफ्ते पहले इसी इलाके में एक नाबालिक बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। अब महिला सुरक्षा के लिए बने PG के अंदर ये मर्डर ने याकूबपुर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बड़े नेता नहीं रहे! श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, CM योगी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News