श्रीगंगानगर| नोजगे पब्लिक स्कूल में अब 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए एलन कोटा की ऑनलाइन लाइव क्लासेज उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल और एलन के बीच हुए समझौते के तहत विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में ही डिजिटल क्लासरूम के मा
यह जानकारी ऐलन के प्रतिनिधि अंकुर तिवारी व नरेश सिंह ने दी। प्रबंध निदेशक डॉ. पीएस सूदन ने बताया कि विशेष योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों का खर्च स्कूल वहन करेगा, जिससे यह सुविधा अधिक सुलभ बनेगी। हाल ही में आयोजित काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस पहल से अब छात्रों को कोटा जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और वे स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता की तैयारी कर सकेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.