पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचोरिया के ‘हत्यारों’ का एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Rana Balachoria murder accused encounter: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने वाले एक बदमाश का मोहाली के लालड़ू में लहली के पास पुलिस एनकाउंटर हुआ है. दो दिन पहले मोहाली के सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. इसी मामले में पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी थी. यह ऑपरेशन एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) मोहाली ने लालड़ू में लहली के पास एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश को ढेर कर दिया है. बदमाश राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल था. वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिस मुलाजिमों को भी गोली लगी है. घायल मुलाजिमों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है
यह भी पढ़ें: पंजाब में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हुई हत्या, बंबीहा गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी  
गौरतलब है कि सोहाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित मैदान में सोमवार शाम मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राणा बलाचौरिया की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी होने के चलते की गई. पुलिस के अनुसार राणा और जग्गू भगवानपुरिया के बीच कबड्डी टूर्नामेंटों को लेकर टाईअप था, इसे लेकर विरोधी गैंगों से रंजिश चल रही थी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. बाइक पर सवार होकर आए दो शूटरों ने सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास पहुंचकर 30 बोर पिस्टल से उनके सिर में गोली मारी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए. शूटर की पहचान हरपिंदर सिंह सिंह के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी हरपिंदर सिंह की राणा बलाचौरिया की हत्या मामले में मुख्य भूमिका थी.
यह भी पढ़ें: ‘सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया’, कबड्डी खिलाड़ी के मर्डर के बाद इंटरनेट पर वायरल हुई ये पोस्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News