पंजाब के AAP विधायक को मिली धमकी… रात को घर के बाहर दिखी संदिग्ध कार, रेकी का शक – AajTak

Feedback
लुधियाना के आत्म नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलवंत सिद्धू को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू इन धमकियों के पीछे हैं. विधायक के घर के बाहर शनिवार रात एक काले शीशों वाली आई-20 कार संदिग्ध हालात में खड़ी देखी गई, जिससे रेकी की आशंका जताई जा रही है.
कुलवंत सिद्धू ने बताया कि जिस वक्त उनके घर के बाहर संदिग्ध आई-20 कार देखी गई, उस समय बैठक चल रही थी. कार में सवार लोग कुछ देर तक मौके पर रुके रहे, लेकिन जैसे ही सीसीटीवी में संदिग्ध हलचल दिखी और घर के लोग बाहर निकले, वे तेजी से फरार हो गए. आम आदमी पार्टी के विधायक ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके घर की पहचान या किसी हमले की योजना बना रहे थे.
कुलवंत सिद्धू ने बताया कि रात करीब 9 बजे बैठक के दौरान कार लगभग दो मिनट तक बाहर खड़ी रही. उनके गनमैन ने उन्हें सूचना देने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार सवार भाग चुके थे. विधायक ने कहा, ‘मैं किसी धमकी से डरने वाला नहीं हूं. बाबा दीप सिंह का आशीर्वाद मेरे साथ है और मैं निडर होकर जनता की सेवा करता रहूंगा.’
इससे पहले लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी को भी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई और बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराया गया. परिवार के अनुसार, बीते एक हफ्ते से विधायक को लगातार संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल्स आ रही हैं. प्रशासन ने उन्हें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल न उठाने की सलाह दी है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध वाहन का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News