पंजाब में मारे गए 2 पुलिसकर्मी प्री-वेडिंग शूट की ड्यूटी पर थे? कहानी में नया मोड़ – AajTak

Feedback
पंजाब में एक तरफ गुरदासपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई है, जिसकी परिस्थितियां अभी भी साफ नहीं हैं. वहीं दूसरी ओर आरोप लगे हैं कि नव नियुक्त बटाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंजीनियर माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट के लिए ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को लगाया गया.
वीडियो शेयर कर SAD नेता ने उठाए सवाल
SAD नेता ने वीडियो पोस्ट करते हुए निलंबन की मांग की है. उन्होंने लिखा कि इस स्थिति ने राज्य में सुरक्षा प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही एडहॉक डीजीपी और मुख्यमंत्री cum गृह मंत्री से जवाब मांगा गया है. वीडियो में दिख रहे मार्केट कमेटी चेयरमैन और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग भी उठी है.
पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार, वीडियो से बढ़ा विवाद
मामले पर पुलिस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है.
क्या है पूरा मामला?
पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई. यह वारदात सरहदी कस्बे दोरांगला थाना क्षेत्र के गांव आदिया में रात करीब एक बजे हुई. सूत्रों के मुताबिक दोनों जवानों के सर्विस हथियार बरामद कर लिए गए. वहीं वरिष्ठ खुफिया अधिकारी मृतकों के मोबाइल फोन की भी जांच कर रहे हैं, ताकि मामले से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा सकें. मृतकों की पहचान होमगार्ड अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है.
‘अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान’ के दावे पर क्या बोले DIG
गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की मौत पर डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने हाल ही में कहा था कि इस दुखद घटना में पुलिस ने अपने दो अधिकारियों को खो दिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर ‘अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान’ नामक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह दावा फर्जी प्रतीत होता है. इसके बावजूद पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है. डीआईजी ने कहा कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से पेशेवर तरीके से जांच जारी है. उनके अनुसार पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News