श्रीगंगानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों से अवैध पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों मामलों में आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
पंजाब के फरार हत्यारे को पकड़ा
पुलिस थाना जवाहरनगर ने सीओ सिटी विशाल जांगिड के सुपरविजन और थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीन पुली लिंक रोड पुलिया के पास कार्रवाई के दौरान 14 जिंदा कारतूस, 1 पिस्टल व 2 मैगजीन बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान गुरविन्द्र सिंह (40) निवासी श्यामा खानका, थाना अरणियांवाला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया कि गुरविन्द्र सिंह पंजाब के थाना फाजिल्का सदर में हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में फरार था। गंगानगर आने की सूचना पर उसे पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पंजाब के कई थानों में हत्या के प्रयास, अपहरण, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
युवक के पास से पिस्टल-कारतूस जब्त
मटीलीराठान थाना पुलिस ने थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बस स्टैंड से गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा (25) निवासी ढाणी 1 एल, मटीलीराठान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 अवैध पिस्टल, मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.