पति संग चौथे हज पर जा रहीं सना खान, हुईं इमोशनल, हाजियों के लिए भारत से ले जा रहीं खास तोहफे – AajTak

Feedback
सना खान इस साल भी हज पर जा रही हैं. ये सना खान का चौथा हज होने वाला है. हज पर जाने के लिए सना काफी खुश और एक्साइटेड हैं.
 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में हज की तैयारियां दिखाईं. सना ने कहा कि वो खुशकिस्मत हैं कि उन्हें इस साल भी हज करने का मौका मिल रहा है. 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना खुशी से इमोशनल होती नजर आईं. उन्होंने कहा कि भले ही ये उनका चौथा हज है, लेकिन फीलिंग पहले हज वाली है. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना ने कहा कि वो प्राइवेट ट्रैवल एजेंसी के जरिए पति अनस सैयद संग हज पर जा रही हैं. इसलिए उन्हें ज्यादा सामान कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ट्रैवल एजेंसी काफी चीजें देती है. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
हालांकि, सना ने अपनी पैकिंग में होने वाला जरूरत का सामान फैंस संग भी शेयर किया, ताकि हज पर जा रहे लोगों को भी मदद मिल जाए और वो उसी हिसाब से अपनी पैकिंग करें. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना ने कहा कि वो इंडिया से कुछ गिफ्ट्स लेकर जा रही हैं. उन्होंने हज पर हाजियों को देने के लिए कस्टमाइज्ड तस्बीह बनवाई हैं. सना बुर्के भी लेकर जा रही हैं, जिन्हें वो सऊदी अरब में उनके करीबी दोस्तों को देने वाली हैं. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना कुछ डार्क कलर के बुर्के लेकर जा रही हैं, ताकि ट्रैवल में आसानी से पहन सकें और उनके बुर्के वहां किसी को डिस्ट्रैक्ट भी न करें.
 
(Photo: Youtube Screengrab)
बुर्के के साथ सना कुछ लेगिंग्स भी लेकर जा रही हैं. सना ने कुछ सॉक्स भी अपनी पैकिंग में शामिल किए. ये उनके हज बैग में न्यू एडिशन हैं. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
सना ने कुछ दवाइयां और अपने मल्टीविटामिन्स भी बैग पैक में रखे, ताकि जरूरत पड़ने पर ले सकें. इसके अलावा वो शैंपू, कंडीश्नर समेत बेसिक जरूरतों को चीजें भी लेकर जा रही हैं. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
इन सबके अलावा सना अपना खुदा का कुरान भी लेकर जा रही हैं. सना ने कहा कि वो खुद का कुरान शरीफ पढ़ने में ज्यादा कंफर्टेबल हैं. इसलिए उसे साथ कैरी कर रही हैं. अगर आप भी हज पर जा रहे हैं तो सना खान की ये पैकिंग टिप्स आपके काम आ सकती हैं. 
 
(Photo: Youtube Screengrab)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News