पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की इज्जत उतार कर भारत ने बना दिए आधे दर्जन रिकॉर्ड, छाती पर चढ़कर जीता मैच – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कप्तान के तौर पर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए बेस्ट बॉलिंग फिर के मामले में तीसरे नंबर पहुंच गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच मैं दोनों पारियों को मिलाकर 72 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। इस मामले में कपिल देव और बिशन सिंह बेदी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया के बाहर टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में 295 रन के अंतर से हराया है। इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया के बाहर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में 318 रनों से जीत हासिल की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरी ऐसी जीत है जिसमें रनों के मामले में सबसे मार्जिन रहा है। टीम इंडिया ने पर्थ में 295 रन से जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2008 मोहाली टेस्ट मैच में 320 रनों के मार्जिन से हराया था।

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ 24 साल यानी 21वीं शताब्दी में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है जब सीरीज के पहले मुकाबले में उसे हार का मुंह देखा पड़ा है। आखिरी बार भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को 2018 में सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हराया था।

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बुरा हाल हो गया। ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट क्रिकेट में साल 2000 के बाद पांचवीं दोनों पारियों को मिलाकर 400 रन भी नहीं बना पाई। भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 342 रन रहा।
भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन 100 गेंदबाजों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 30 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है। बुमराह के आंकड़े को देखें तो उन्होंने 8 मैच में 40 विकेट झटके हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News