पश्चिम बंगाल: ट्यूशन छोड़ने जा रही मां की सड़क हादसे में मौत, 4 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर–बांकुड़ा राज्य मार्ग पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जबकि उसका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा.
जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लायक डांगा की निवासी पूजा माझी अपने 4 वर्षीय बेटे को ट्यूशन छोड़ने रघुनाथपुर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान किसी कारणवश वे दो लॉरियों के बीच आ गईं और भीषण दुर्घटना का शिकार हो गईं. हादसे में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: हावड़ा में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखे आरोपी
बच्चे का जारी है इलाज
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रघुनाथपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने पूजा माझी को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय बच्चे को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने रघुनाथपुर–बांकुड़ा राज्य मार्ग को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 
(इनपुट- सत्यजीत बनर्जी)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News