पहले जमीन पर गिराया, फिर पैर से दबा दिया गला… 10 रुपये के लिए लकवाग्रस्त की हत्या – AajTak

Feedback
गुजरात के नर्मदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां महज 10 रुपये के लिए एक लकवाग्रस्त व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना न सिर्फ दिल दहला देने वाली है, बल्कि समाज में बढ़ती संवेदनहीनता का भी आईना है. घटना तिलकवाड़ा थाना क्षेत्र के भादरवा गांव की है. यहां रहने वाले 41 वर्षीय राजेश तडवी, जो लकवे से पीड़ित थे, किसी तरह अपना जीवन गुजार रहे थे.
बताया जाता है कि वह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करते हुए जी रहे थे. घटना वाले दिन भी वह बस स्टैंड के पास की एक दुकान से सामान लेकर धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव का ही धर्मेंद्र तडवी उनके पास आया और उनसे 10 रुपये की मांग करने लगा. जब राजेश ने असमर्थता जताते हुए पैसे देने से मना किया, तो आरोपी का गुस्सा अचानक हिंसा में बदल गया.
यह भी पढ़ें: ‘गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख दे चुका था, वो किसी और से बात करती थी…’ गोंडा में शीला मर्डर केस की कहानी
उसने राजेश को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और मारपीट करने लगा. उसने उनकी छाती और गर्दन पर लात मारी और अंत में उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया. इस अमानवीय हमले के चलते राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी धर्मेंद्र तडवी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
मृतक के परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. एक ऐसे व्यक्ति की जान चली गई, जो पहले ही जिंदगी से जंग लड़ रहा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News