Odisha News: ओडिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जगतसिंहपुर जिले में एक महिला से उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया, इसके बाद एक अजनबी ने हेल्प की बात कही और फिर उसने भी रेप करके उसे बिल्डिंग से फेंक दिया.
Trending Photos
Odisha News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को अंदर तक झकझोर देते हैं. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर एक 23 साल की महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया. इसके बाद एक अजनबी ने भी उसे मदद करने का झांसा दिया, उसे एक बिल्डिंग में ले गया और फिर उसने भी रेप करके उसे बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से फेंक दिया. इस क्रूरता के बाद लड़की ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई है.
रेप करके बस स्टैंड पर छोड़ा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन पर BNS की किडनैपिंग, रेप और मर्डर की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मामले को लेकर जगतसिंहपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि यह घटना 22 फरवरी को हुई, लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने के लिए निकली थी. उसने शादी का वादा भी किया था और मंदिर में आने की बात कही थी लेकिन वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, वहां पर उसके साथ रेप किया और फिर बस स्टैंड पर छोड़ दिया.
अजनबी ने भी किया रेप
जब पीड़िता बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी, तो झारखंड के रहने वाले एक आदमी ने उसे देखा और उससे मदद की पेशकश की. वह उसके झांसे में आ गई और आदमी ने उसे पारादीप शहर में एक जगह पर अपने किराए के घर की छत पर ले गया. फिर उसके साथ रेप किया. इसके बाद आरोपी ने महिला को बिल्डिंग चौथे फ्लोर से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
भाई ने दर्ज कराया केस
SP ने कहा कि पीड़िता के भाई ने 25 फरवरी को पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी बहन के साथ 22 फरवरी को रेप और मर्डर किया गया था. महिला की बॉडी मिलने के बाद 23 फरवरी को अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया था. इससे पहले, 22 फरवरी की शाम को, महिला के भाई ने अपनी बहन के घर नहीं लौटने पर तिरतोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था.
नेता विपक्ष ने साधा निशाना
BJD सुप्रीमो और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक इस घटना की निंदा ककते हुए लिखा कि कितनी बेगुनाह जानें जाएंगी? कम उम्र की लड़कियों से लेकर दिव्यांग जवान लड़कियों तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है. तो, क्या राज्य में अभी भी कानून का राज है? अंगुल के कन्हारी, संबलपुर के कुचिंडा और पारादीप से आ रही घिनौने अपराधों की खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं. हर जगह अफरा-तफरी, चारों ओर असुरक्षा, हे मां.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.