पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक का एक्शन है लीगल? जानें क्या है ICC का 15 डिग्री नियम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Usman Tariq Bowling Action Controversy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल मचा हुआ हैं. 10 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ हुए मुकाबले में तारिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे, लेकिन उनके प्रदर्शन से ज्यादा उनके एक्शन की चर्चा होने लगी. तारिक के एक्शन पर विवाद सबसे पहले PSL में सामने आया था, जब तीन मैच खेलने के बाद ऑन-फील्ड अंपायर आसिफ याकूब और रिचर्ड ने उनके एक्शन पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि, बाद में जांच में पता चला कि उनका एक्शन बिल्कुल सही है.
टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक का एल्बो एक्सटेंशन 15 डिग्री के अंदर है, जो कि ICC के नियमों के तहत बिलकुल ठीक माना जाता है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अवैध बॉलिंग एक्शन वह होता है जब गेंदबाज गेंद फेंकता है यानी थ्रो करता है, बजाय इसे सही तरीके से डालने के. नियम के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी गेंद छोड़ते समय अपनी कोहनी (एल्बो) 15 डिग्री से ज्यादा झटकता है या स्ट्रेट करता है, तो उसका एक्शन अवैध माना जाता है. मैच के दौरान ऑफिशियल्स को यह रियल टाइम में अपनी आंखों से तय करना होता है कि खिलाड़ी वैध तरीके से गेंदबाजी कर रहा है या नहीं. अगर उन्हें लगे कि एक्शन अवैध है, तो वे रिपोर्ट दर्ज करते हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News