पारा लुढ़कते ही सर्द हो गईं रातें, झारखंड में ठंड लेगी इम्तेहान, ताजा मौसम अपडेट – Hindustan

रांची सहित पूरे झारखंड में अब ठंड का अहसास तेज हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही शाम और रात में कंपकपाने वाली ठंड महसूस होने लगी है। शनिवार को रांची में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम होते ही सिहरन महसूस होने लगी। दोनों तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार की सुबह में कोहरा या धुंध छायी रहेगी। इसके बाद आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले पांच दिन मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। इस बीच तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले 2 दिन में (तीन दिसंबर से) दो से तीन डिग्री की इसमें गिरावट आएगी। इससे कड़ाके की ठंड पूरे झारखंड में महसूस होने की उम्मीद है। कांके का पूरा 7.4 और मैक्लुस्कीगंज का तापमान 9 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक उच्च तापमान 29.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.02 डिग्री सेल्सियस गुमला का रहा।
इसके अलावा ओडिशा के तर्ज पर रांची में सी-बैंड डॉप्लर वेदर रडार रांची में भी लगाने की तैयारी है। खबर है कि मिशन मौसम के तहत मौसम पूर्वानुमान प्रणाली की सटीकता को बढ़ाना है। 2026 तक 87 और डीडब्ल्यूआर स्थापित करने की योजना है। इसी क्रम में रांची के लिए योजना बनाई गई है। ओडिशा के बालासोर, संबलपुर और भुवनेश्वर में तीन डीडब्ल्यूआर की योजना बनी है। डॉपलर मौसम रडार वर्तमान में पटना में स्थापित है। वहीं, रांची में लगने वाले सी-बैंड डॉप्लर रडार की विशेषता यह है कि यह विशेष रूप से गंभीर और भारी वर्षा के मामले में स्पष्ट, अव्यवस्थामुक्त उच्च रिजॉल्यूशन डेटा उत्पन्न करता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News