पिथौरागढ़ की बॉक्सर बेटी निवेदिता ने जीता गोल्ड मेडल: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप मे… – Dainik Bhaskar

सीमांत पिथौरागढ़ जिले की बॉक्सर निवेदिता कार्की ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत एक बार फिर से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
काली नदी घाटी क्षेत्र के रणवा गांव निवासी बहादुर सिंह कार्की की बेटी निवेदिता 38 वें नेशनल गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने इस बार लव्ली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा पंजाब में आयोजित चैंपियनशिप में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की ओर से खेलते हुए 48 किलो वर्ग भार के फाइनल में आरएमपीएस यूनिवर्सिटी की रश्मि बाघेल को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
अब तक कई मेडल जीत चुकी है निवेदिता नेशनल एचीवमेंट में 38वें नेशनल गेम्स इन उत्तराखंड गोल्ड मेडल, चौथे यूथ मैन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप इन सोनीपत गोल्ड मेडल, जूनियर नेशनल वुमेन्स बॉक्सिंग 2019 रोहतक हरियाणा कांस्य पदक, सब जूनियर नेशनल वुमेन्स बॉक्सिंग 2018 नागपुर गोल्ड मेडल, आरईसी नॉर्दर्न टैलेंट हंट ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 सिल्वर मेडल एवं अंतर्राष्ट्रीय एचीवमेंट में इंटरनेशनल गोल्डन गर्ल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2020 बोरास स्वीडन में गोल्ड मेडल, एशियन यूथ वुमेन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 दुबई में सिल्वर मेडल एवं एशियन यूथ वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 अम्मान जोर्डन में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले एवं देश का नाम रोशन कर चुकी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News