पिपरासी में पोल पर लगने लगा तार – Hindustan

पिपरासी,एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह व डुमरी भगड़वा पंचायत के बीच के सरेह में पोल पर तार लगाने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया गया है। इससे अब किसानों को उम्मीद है कि जल्द से जल्द सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप चालू हो जाएगी। इस बाबत जानकारी देते हुए मुखिया गुलाब चौहान, जोखू बैठा आदि ने बताया कि 12 फरवरी को हिंदुस्तान में प्रमुखता से छपे खबर के उपरांत विभाग की नींद खुली और आननफानन में पोल पर तार लगाने का काम शुरू कर दिया गया। उन लोगों ने बताया कि इससे पूर्व पांच माह पहले संबंधित एजेंसी सरेह में केवल पोल और ट्रांसफार्मर लगा कर फरार हो गया था।

जिसके फलस्वरूप किसानों को सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। इससे वह उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था, जिस उद्देश्य के लिए यह तार और ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। इसको ले बार विभागीय लोगों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। लेकिन हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होते ही काम शुरू हो गया। वहीं विभागीय कर्मियों की माने तो खबर प्रकाशित होने के उपरांत वरीय अधिकारियों के फटकार के बाद एजेंसी काम शुरू कर दी। वहीं लोगों में यह भी अंदेशा है कि काम तो शुरू हो गया है लेकिन गुणवत्ता बनी रहे इसका ख्याल अधिकारियों को होनी चाहिए। वहीं मंझरिया पंचायत के नैनहा दियारा में भी जल्द काम शुरू हो जाए। उल्लेखनीय है कि डुमरी मुराडीह और डुमरी भगड़वा के सरेह में सिंचाई की बिजली पहुंचाने के लिए केवल पोल और ट्रांसफार्मर लगा हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News