पीएम मोदी के संबोधन का अजमेर से होगा सीधा प्रसारण – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | बालोतरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 फरवरी को राजस्थान दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम एवं आम सभा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेला आयोजित होगा। बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगा।
एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बालोतरा पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं एवं व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार मेले के दौरान उपस्थित कार्मिकों को चयन पत्र के साथ उपस्थिति प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
इस दौरान नवनियुक्त कार्मिकों को वर्चुअली संबोधित करने के साथ उनसे संवाद भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इस दौरान जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के वर्चुअली लाइव प्रसारण की व्यवस्था के साथ जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को आमंत्रित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News