पुलिस ने आमजन के साथ किया योग प्राणायाम: संडे ऑन साइकिल अभियान शुरू, SHO बोले- फिट रहना जरूरी – Dainik Bhaskar

नाथद्वारा में आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत की। रविवार सुबह लालबाग क्षेत्र से शुरू हुए इस अभियान में नाथद्वारा ग्रामीण थाना पुलिस और
योग और प्राणायाम भी किया
थाना इंचार्ज कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने सुबह लालबाग में करीब आधे घंटे तक शांत वातावरण में योग और प्राणायाम किया। इसके बाद जवान साइकिलों पर सवार होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकले, वहीं कई जवानों ने दौड़ लगाते हुए उनका साथ दिया। फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए यह अभियान लालबाग से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
शरीर को फिट रखना जरूरी
थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी चौबीसों घंटे और तनाव भरी होती है, ऐसे में खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का उद्देश्य पुलिस बल को फिट रखने के साथ आमजन को भी अपने व्यस्त जीवन में स्वास्थ्य के लिए समय निकालने का संदेश देना है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को नशे और सुस्ती से दूर रहकर खेल व फिटनेस से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News