प्यार से नफरत तक: ठुकराए जाने पर प्रेमी ने लगाया खूनी इंजेक्शन, परेशान गर्लफ्रेंड ने कर लिया सुसाइड – Zee News

Hyderabad News: हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला ने सुसाइड कर लिया, उसके प्रेमी ने सुसाइड से पहले उसे HIV-इन्फेक्टेड खून का इंजेक्शन लगा दिया था. 
Trending Photos
Hyderabad News: कहते हैं कि प्रेम किसी को आबाद कर देता है तो किसी को बर्बाद कर देता है. हैदराबाद से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक 24 साल की महिला ने अपने प्रेमी को छोड़ दिया, जिसकी वजह से उसने उसे HIV-इन्फेक्टेड खून का इंजेक्शन लगा दिया. प्रेमी की इस हरकत के बाद महिला ने सुसाइड कर लिया और अपने परिजनों से माफी भी मांगी है. जानिए क्या है पूरा मामला. 

क्या है मामला

पूरा मामला 11 मार्च को शुरू हुआ. आरोपी महिला का रिश्तेदार है और वह जन्म से HIV पॉजिटिव था, इसलिए महिला ने उसे शादी के लिए मना कर दिया था. इससे आहत होकर वो अपना खून इकट्ठा किया और महिला के घर पर उसे जबरदस्ती इंजेक्शन लगा दिया, उसने बदले की भावना में ये काम किया. ऐसा काम वो उस समय किया जब महिला फ्लैट में अकेली थी. 

जिंदगी हुई बर्बाद

सुसाइड करने के बाद महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने कहा कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है. वह इस बात से परेशान थी कि उसकी प्राइवेसी भंग हुई है और उसने खुदकुशी के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी.  परिवार को सुसाइड के बारे में तब पता चला जब दादी सुबह करीब 10 बजे घर लौटीं. महिला के माता-पिता और उसकी दादी फूल बेचकर गुजारा करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने कही ये बात

मामले को लेकर इंस्पेक्टर के कनकैया गौड़ ने कहा कि हमने महिला की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है.  उसके परिवार की शिकायत और बयान के आधार पर आरोपी पर मर्डर की कोशिश का केस दर्ज किया गया है, और वह अभी ज्यूडिशियल रिमांड पर है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद महिला के HIV-पॉजिटिव होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि टेस्ट के नतीजे आने में लगभग तीन महीने लगते हैं.
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News