प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की PM से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा – Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को व्यापार, निवेश, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में और सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान उन्होंने इस साझेदारी को मजबूत करने के संकल्प को फिर से व्यक्त किया।
इसके अलावा, दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण और त्वरित समाधान पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र अंजाम देने के लिए समर्थन जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की यूरोपीय संघ परिषद की वर्तमान अध्यक्षता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस वार्ता में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और जल्द शांति व स्थिरता की बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। वहीं, डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने और 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई प्रभाव सम्मेलन की सफलता के लिए डेनमार्क के दृढ़ समर्थन को फिर से दोहराया।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News