फतेहपुर में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, पालतू कुत्ते को लेकर बवाल, दूल्हे ने शादी से किया इंकार – Zee News

Fatehpur News: फतेहपुर जिले में एक शादी उस वक्त जंग का मैदान बन गई, जब बारात में आए पालतू कुत्ते को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. खुशियों का माहौल देखते ही देखते हंगामे और मारपीट में बदल गया, जिसमें महिलाएं समेत 8 लोग घायल हो गए. 
 
Trending Photos
Fatehpur News/अवनीश सिंह:   उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पालतू कुत्ते को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला इतना बढ़ा कि दूल्हे ने शादी से ही इंकार कर दिया और देखते ही देखते कुर्सियां चलने लगीं. मारपीट में महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए.

कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना  खागा कस्बे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, लड़की पक्ष प्रयागराज  से बारात लेकर खागा पहुंचा था. 19 फरवरी को शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं. आरोप है कि लड़की पक्ष अपने साथ पालतू कुत्ता भी लाया था, जिसे समारोह के दौरान खुला छोड़ दिया गया. कुत्ते के बारातियों पर भौंकने और काटने की कोशिश करने पर लड़के पक्ष ने आपत्ति जताई और कुत्ते को बांधने की बात कही.

दोनों पक्ष में जमकर चली कुर्सियां
इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में कुर्सियां चलीं और अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

मंदिर और कार्ट मैरिज से पहले ही कर चुके थे शादी
मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष खागा कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. दूल्हे पक्ष का दावा है कि युवक और युवती के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और दोनों ने पहले मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी की थी. बाद में परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह तय हुआ था.
दुल्हन से शादी से किया इंकार
हालांकि, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया. वहीं लड़की पक्ष ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. फिलहाल खागा कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शादी की खुशियां चंद मिनटों में विवाद और अस्पताल तक पहुंच गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 
और पढे़ं:  
पत्नी बनी जासूस, रंगे हाथों पकड़े गए मास्टर साहब! गर्लफ्रेंड संग उड़ा रहे थे गुलछर्रे!
गाजियाबाद में चाय की टपरी बनी  अखाड़ा!  बीच सड़क भिड़ीं लड़कियां, बाल खींचने तक पहुंची बात
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi   हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News