Feedback
अर्चना पूरन सिंह यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर ही व्लॉग में पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती हैं. अपनी मैरिड लाइफ को लेकर भी अर्चना अक्सर अनसुने किस्से साझा करती हैं. अब कपल ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में बताया है कि उनकी मैरिड लाइफ में कितनी प्रॉब्लम्स आईं और उन्होंने किस तरह उसका सामना किया.
जब शादी में आई दिक्कतें
परमीत सेठी ने बताया- 30 से 40 की उम्र के बीच, हमारे लक्ष्य एक जैसे हो गए थे. हमारा रोमांस बदल गया था. हमारा लक्ष्य हमारे बच्चों को एक अच्छा परिवार और अच्छी जिंदगी देना बन गया था. हम उनकी पढ़ाई के लिए बचत करते थे, प्लानिंग करते थे और उनका एक सिक्योर फ्यूचर बनाना चाहते थे. हम अक्सर कहते थे कि हमें एक बड़ा घर बनाना है. मगर उस समय घर खरीदना और पैसे कमाना भी बड़ा चैलेंजिंग था.
अर्चना ने बताया कि वो दो बंगले खरीदना चाहती थीं. अर्चना ने कहा- पहला बंगला खरीदने के बाद, हम उस घर में आए जहां हम अभी रह रहे हैं. मैंने हमेशा ऐसे फैसले लिए हैं और परमीत ने मेरा साथ दिया है. हालांकि कभी-कभी हिचकिचाहट के साथ.
अर्चना बोलीं- पहले तो परमीत ने कहा था, ‘क्या तुम पागल हो? दो बंगले? हमारा तो तलाक हो जाएगा.’ मैंने कहा था- अगर मुझे खरीदना है, तो मैं दो ही खरीदूंगी. फिर मैंने यहां तक कह दिया था कि चलो तीसरा भी लेते हैं. उन्होंने इसपर कहा था- अब तो तलाक पक्का होगा. लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने हर बार मेरा साथ दिया. इस बारे में अर्चना कई दफा बता चुकी हैं.
जब इंटीमेसी हो गई थी खत्म
परमीत ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उनकी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आईं. परमीत बोले- हमारे बीच एक-दूसरे के लिए थोड़ी चीजें खराब हो गई थीं. ऐसा लगा था कि जैसे यह वो इंसान नहीं है जिस पर मैंने अपनी पूरी जिंदगी भरोसा किया था. इन सब चीजों का गहरा असर पड़ा था. यहां तक कि हमारी फिजिकल इंटीमेसी भी बहुत कम हो गई थी. वो लगभग खत्म ही हो गई थी. मैं खुद से पूछता था कि क्यों? कुछ तो बदल गया है.
अर्चना पति से बोलीं- मेरे लिए, तुम्हारी तरफ से इमोशनल इंटीमेसी लगभग खत्म हो गई थी और इमोशनल कनेक्शन मेरे लिए बेहद जरूरी है. जब तक वो न हो, मेरे लिए शारीरिक नजदीकी मुमकिन नहीं है. जब मुझे इमोशनली दूरी महसूस हुई, तो मेरा मन फिजिकल इंटीमेसी का नहीं होता था.
कपल ने ये भी बताया कि उनके बच्चों ने उन्हें हमेशा जोड़कर रखा. दिक्कतें आने के बाद भी उन्होंने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि दूरियां को खत्म किया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू