उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पति-पत्नी के बीच विवाद ने हिंसक रूप लिया है, यहां गृह क्लेश के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वारदात को अंजाम को देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर से सामने आई है. बताया गया कि रामपुर के रहने वाले गोविंद ने अपनी पत्नी सीमा को झगड़े के दौरान धारदार हथियार से उसके पेट में हमला कर दिया. इस हमले में घायल पत्नी सीमा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस बताया कि सीमा की शादी 6 वर्ष पूर्व गोविंद से हुई थी, सीमा और गोविंदा के तीन बच्चे हैं.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक, नगला सिंघी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले गोविंदा का उसकी पत्नी सीमा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसमें पति गोविंद ने धारदार हथियार से पत्नी सीमा के पेट पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला सीमा की मौके पर ही मौत हो गई.
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के मुताबिक, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 पर दी गई थी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि, सीमा का मायका पक्ष जनपद के ही पचोखरा थाना क्षेत्र के पामारी गांव के रहने वाला हैं. सीमा के पिता ने हत्यारे दामाद गोविंदा के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी गोविंदा का जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे जाएगा.
रंजीत गुप्ता साल 2019 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. फीरोजाबाद और आसपास की खबरों पर नजर रखते हैं. पिछले 18 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में है. दिल्ली से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में 2009 में डिप्लोमा किया, उसके बाद से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति से अपना करियर शुरू किया. रंजीत राजनीतिक और क्राइम की खबरों के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.