फिर लोगों की पहली पसंद बन गई यह फैमिली कार, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; दूसरे 9 मॉडल छूटे पीछे – Hindustan Hindi News

टोयोटा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में टोयोटा की गाड़ियों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह टोयोटा इनोवा और हायक्रॉस (Toyota Innova + Hycross) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इनोवा और हाईक्रॉस की जोड़ी ने बीते महीने कुल 10,325 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर इनकी बिक्री में 16 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 8,882 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 14 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,664 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान 33 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 3,198 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 13 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,905 यूनिट्स कार की बिक्री की।

₹ 2.18 – 2.25 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.39 – 9.15 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1 करोड़ से शुरू
₹ 20 – 28 लाख
₹ 19.72 – 26.77 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.76 – 13.06 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टोयोटा टैसर रही। टैसर ने इस दौरान 18 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,496 यूनिट्स की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रुमियन रही। टोयोटा रुमियन ने इस दौरान 11 पर्सेंट की सालाना बढ़त के साथ कुल 2,119 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पिकअप ट्रक टोयोटा हील्क्स रही। टोयोटा हील्क्स ने इस दौरान 29 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 414 यूनिट्स कार की बिक्री की।

बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा कैमरी रही। टोयोटा कैमरी की बिक्री इस दौरान 3 पर्सेंट मामूली रूप से घटकर 192 यूनिट्स रह गई। वहीं, नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में लग्जरी एमपीवी टोयोटा वेलफायर रही। टोयोटा वेलफायर ने इस दौरान 466 पर्सेंट की रिकॉर्ड तोड़ सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 164 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि बिक्री की इस लिस्ट में दसवें नंबर पर टोयोटा लैंड क्रूजर LC300 रही। इसने मई, 2026 में कुल 97 यूनिट्स की बिक्री की।

अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो टोयोटा ने मई, 2026 में कुल 30,610 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल मई, 2025 में कंपनी ने कुल 24,534 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 25 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। साफ है कि अपनी दमदार एमपीवी, हाइब्रिड एसयूवी और प्रीमियम कारों की बदौलत भारतीय मार्केट में टोयोटा की गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News