ट्रेंडिंग:
वायरल न्यूज़
खबरगांव डेस्क
• BEIJING 18 Feb 2026, (अपडेटेड 18 Feb 2026, 11:43 PM IST)
चीन में सोशल मीडिया फिल्टर में आई खराबी ने एक इनफ्लुएंसर का असली चेहरा दुनिया के सामने ला दिया। असली चेहरा देखने के बाद लोग इतना खफा हुए कि 1.40 लाख ने अनफॉलो कर दिया।
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। ( Photo Credit: Social Media)
शेयर करें
खबरगांव डेस्क
लेखक
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया पर जो दिख रहा है, वही बिक रहा है। मगर हर दिखने वाली चीज सच नहीं होती है। फिल्टर के युग में हर कोई अपना असली चेहरा छिपा रहा है। जो सुंदर वह और सुंदर दिखना चाहता है। जो सुंदर नहीं भी है, वह भी खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करता है। यह सब कमाल सोशल मीडिया एप्स के फिल्टर से होता है। अगर यह फिल्टर ही धोखा दे दें तो क्या होगा? दरअसल, पड़ोसी देश चीन में इन्फ्लुएंसर को ऐसी ही अजीब स्थिति का न केवल सामना करना पड़ा, बल्कि हजारों फॉलोअर्स का घाटा भी उठाना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की एक महिला इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसी वक्त किसी तकनीकी खराबी के कारण उसका फिल्टर हट गया। कुछ ही सेकंड में खूबसूरत चेहरे के पीछे का असली सच सामने आ गया। इन्फ्लुएंसर का असली चेहरा देखने के बाद लोग इतना खफा हो गए हैं कि कुछ ही देर में उसके 1.40 लाख फॉलोअर्स कम हो गए।
सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला का फिल्टर और बगैर फिल्टर वाला चेहरा साफ दिखाई पड़ रहा है। हालांकि स्वतंत्र तौर पर मामले की पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा इन्फ्लुएंसर की पहचान भी उजागर नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: कभी थी ताकत… अब बन गई है कमजोरी, कैसे इस कमी को दूर करेंगे सूर्या?
चीन में इन्फ्लुएंसर अक्सर डौयिन जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। यह टिकटॉक का चीनी वर्जन है। यहां इन्फ्लुएंसर अपने फॉलोअर्स के सामने प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं। नाचते और गाते भी हैं। बदले में फॉलोअर्स वर्चुअल गिफ्ट भी भेजते हैं। इन्हीं गिफ्ट्स से इन्फ्लुएंसर कमाई होती है। चीन में अक्सर इन्फ्लुएंसर ब्यूटी फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं। इनकी मदद से चेहरा चिकना, आंखें बड़ी और आकर्षक दिखता है।
यह भी पढ़ें: ईरान के दो शहरों में धमाके, भयानक आग लगी; अब तक क्या पता चला?
चीन में फिल्टर के माध्यम से होने वाली गड़बड़ी का यह कोई पहला मामला नहीं है। 2019 में भी ‘योर हाईनेस कियाओ बिलुओ’ नाम के एक ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। उस वक्त इन्फ्लुएंसर के 1 एक लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। मगर अचानक फिल्टर के बंद होने से लोगों की उनकी असली उम्र का पता चला गया था। इसके बाद कई वीआईपी सब्सक्राइबर्स ने भी उन्हों अनफॉलो कर दिया था।
हमारे बारे में
श्रेणियाँ
देश
दुनिया
राज्य
स्पोर्ट्स
एंटरटेनमेंट
धर्म-कर्म
रुपया-पैसा
लाइफस्टाइल
वीडियो
गेम्स
अन्य
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap