फिल्म फ्लॉप हुई तो अक्षय ने प्रोड्यूसर एकता कपूर को लौटा दिया था फीस का चेक, बोलीं 'मैं शॉक रह गई थी' – AajTak

Feedback
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर सोमवार को जनता के सामने आ गया. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में देने वाली इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी को फैन्स लंबे समय से साथ देखना चाहते थे. करीब 14 साल बाद इस जोड़ी को साथ लाने का क्रेडिट एकता कपूर को भी जाता है, जो भूत बंगला की प्रोड्यूसर हैं. इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एकता ने अक्षय के बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए.
अक्षय ने एकता को लौटा दिया था फीस का चेक
भूत बंगला से पहले भी अक्षय कुमार और एकता कपूर एक फिल्म पर साथ काम कर चुके हैं. अक्षय ने 2013 में फिल्म की थी ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’. एकता कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ये फिल्म प्रोड्यूस की थी. अक्षय ने इस फिल्म में गैंगस्टर का रोल किया था. उनके साथ फिल्म में इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सोनाली बेंद्रे जैसे एक्टर्स थे. मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत कामयाब नहीं हो पाई थी. बॉक्स ऑफिस के खाते में इसे एक फ्लॉप फिल्म माना जाता है.
भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बात करते हुए एकता ने खुलासा किया कि जब उनके साथ अक्षय की फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्होंने फीस लेने से इनकार कर दिया था. इवेंट से वायरल हो रहे एक वीडियो में एकता बोल रही हैं, ‘उनके बारे में किसी को ये बात नहीं पता. उन्होंने मुझे चेक वापस कर दिया और बोले कि तुम्हारा नुकसान हो गया है, ये अपने पैसे वापस रख लो. मैं शॉक हो गई.’
एकता ने बताया कि अक्षय ने उन्हें बहुत कैजुअली चेक वापस करते हुए कहा था, ‘ये चेक वापस ले जा, तेरी फिल्म चली नहीं.’ लेकिन एकता ने अक्षय को कहा, ‘नहीं सर ये चेक आप रख लो. लेकिन एक फिल्म कर लेना मेरे लिए. आप फिल्म कर लोगे तो मैं बहुत कमाऊंगी.’ एकता ने बताया कि भूत बंगला वही फिल्म है. प्रियदर्शन और अक्षय ही नहीं, एकता और अक्षय भी लंबे वक्त बाद भूत बंगला में साथ आ रहे हैं. अब देखना है कि 17 अप्रैल को आ रही ये फिल्म एकता को कितनी कमाई करवाती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News